लाइव न्यूज़ :

सामाजिक शर्मिंदगी के कारण मनरेगा में काम नहीं करना चाहते छोटे किसान, सम्मानजनक रोजगार पैदा करने की जरूरत: नीति आयोग सदस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2021 12:57 IST

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा कि सामाजिक शर्मिंदगी के कारण कृषक परिवारों के लोग मनरेगा में काम नहीं करना चाहते हैं. पीढ़ियों से खेती करने वालों के लिए मनरेगा में काम करना आसान नहीं है. कुछ लोग बहुत मजबूरी में काम करते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनीति आयोग के एक सदस्य ने कहा कि छोटे किसान सामाजिक शर्मिंदगी के कारण मनरेगा में काम नहीं करना चाहते हैं.उनका मानना है कि भूमिहीन परिवारों और छोटे किसान परिवारों के लिए सम्मानजनक रोजगार के बारे में सोचे जाने की आवश्यकता हैउन्होंने कृषक परिवारों की परिभाषा के बारे में भी गंभीर सवाल उठाए.

नई दिल्ली:नीति आयोग के एक सदस्य का मानना है कि भूमिहीन परिवारों और छोटे किसान परिवारों के लिए सम्मानजनक रोजगार के बारे में सोचे जाने की आवश्यकता है क्योंकि सामाजिक शर्मिंदगी के कारण वे मनरेगा में काम नहीं करना चाहते हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा कि सामाजिक शर्मिंदगी के कारण कृषक परिवारों के लोग मनरेगा में काम नहीं करना चाहते हैं. पीढ़ियों से खेती करने वालों के लिए मनरेगा में काम करना आसान नहीं है. कुछ लोग बहुत मजबूरी में काम करते हैं.

उन्होंने 100-4000 वर्ग मीटर और 1-2.5 एकड़ के बीच के किसान परिवारों के लिए सम्मानजनक रोजगार पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रमेश चंद ने कृषक परिवारों की परिभाषा के बारे में भी गंभीर सवाल उठाए.

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा किए गए एक सर्वे के नतीजे पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भूमिहीन परिवारों की आय 100-4000 वर्ग मीटर और 1-2.5 एकड़ के बीच कृषि जमीन वाले परिवारों से अधिक है.

दरअसल, सर्वे में पता चला है कि भूमिहीन परिवारों की मासिक आय 11,204 रुपये है जबकि 0.01-0.4 हेक्टेयर और 0.4-1 हेक्टेयर जमीन वाले किसान परिवारों की आय 7,522 और 8,571 रुपये के बीच है.

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के बारे में उन्होंने कहा कि अगले 10 सालों की बात करें तो असहमति के बावजूद तीनों कानून सुधार की शुरुआत हैं.

बता दें कि, इन तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर से ही दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे हैं और सरकार के साथ उनकी अभी तक की बातचीत बेनतीजा रही है.

टॅग्स :Farmersकिसान आत्महत्याकिसान आंदोलननौकरीमनरेगाMNREGA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?