लाइव न्यूज़ :

नौकरी के बदले जमीन घोटाला: तेजस्वी यादव से सीबीआई ने की पूछताछ, बहन मीसा भारती पर ईडी ने कसा शिकंजा

By अंजली चौहान | Updated: March 25, 2023 12:00 IST

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने हमेश एजेंसियों के साथ सहयोग किया है लेकिन देश में स्थिति ये हैं कि यह बहुत कठिन हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव से शनिवार को सीबीआई ने की पूछताछ तेजस्वी यादव का कहना वह लड़ने के लिए तैयार है और वह जीतेंगे नौकरी के बदले जमीन घोटाले में ईडी मीसा भारती से भी आज पूछताछ करेगी

नई दिल्ली: बिहार में नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पूछताछ की है। शनिवार को तेजस्वी यादव नई दिल्ली स्थिति सीबीआई दफ्तर पहुंचे जहां उन्होंने मामले से जुड़े कई सवालों का उन्होंने सामना किया। इस बीच डिप्टी सीएम ने कहा, "हमने इसके खिलाफ लड़ने का फैसला किया है और हम जीतेंगे।" 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने हमेश एजेंसियों के साथ सहयोग किया है लेकिन देश में स्थिति ये हैं कि यह बहुत कठिन हो गया है। हमने अब इसके खिलाफ लड़ने का फैसला किया और हम जीतेंगे। 

मीसा भारती पहुंची ईडी दफ्तर

तेजस्वी यादव के साथ सीबीआई की पूछताछ के अलावा आज प्रवर्तन निदेशालय भी राजद नेता मीसा भारती से पूछताछ करने के लिए तैयार है। मीसा भारती ईडी के दफ्तर के लिए रवाना हो चुकी हैं।

नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव का पूरा परिवार जांच के दायरे में हैं जिसके चलते केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा लालू परिवार पर कसता ही जा रहा है। 

तेजस्वी की गिरफ्तारी न करने का सीबीआई ने दिया आश्वासन 

सीबीआई की तेजस्वी यादव से पूछताछ का ये घटनाक्रम दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले के कुछ दिनों बाद आया है। जब कोर्ट ने बिहार उपमुख्यमंत्री को ये आश्वासन दिया था कि इस महीने में उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। जिसके बाद ही तेजस्वी यादव 25 मार्च को सीबीआई दफ्तर में पेश होने के लिए सहमद हुए हैं।

दरअसल, कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में तेजस्वी यादव के वकील ने दिल्ली उच्च न्यायालय में ये दलील दी कि फरवरी से अब तक उन्हें तीन समन सीबीआई द्वारा जारी कर दिये गए हैं लेकिन वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए, क्योंकि उन्होंने जांच एजेंसियों से अनुरोध किया है कि जब तक बिहार बजट सत्र चल रहा है या तो उन्हें पटना स्थित सीबीआई दफ्तर में पेश होने की अनुमति दी जाए या फिर उनसे कोई जानकारी या दस्तावेज मांगा जाए। वहीं, नई दिल्ली में वह अपना पक्ष किसी प्रतिनिधि के माध्यम से ही पेश करेंगे। 

उनके वकील ने दलील दी कि इसी मामले में जांच के लिए बुलाए गए एक अन्य आरोपी को सीबीआई ने दिल्ली कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया था। ठीक इसी घटना की तरह ही तेजस्वी यादव ने भी अपने गिरफ्तार होने की आशंका जताई है।

इस मामले में उनकी ओर से कहा गया, "मेरी आशंका है कि वे मेरे साथ भी ऐसा ही करेंगे। उनका प्रयास है कि मैं यहां आऊं और वे मुझे गिरफ्तार कर लें।" 

इस दलील के बाद कोर्ट में सीबीआई की ओर से वकील डीपी सिंह ने कहा कि शनिवार को सदन की बैठक नहीं होती है और तेजस्वी यादव अपनी सुविधा के अनुसार इस महीने के आने वाले शनिवार के दिन एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए पेश हो सकते हैं। 

कोर्ट में इस कार्रवाई के दौरान उच्च न्यायालय के जज ने सुझाव दिया कि पांच अप्रैल तक सीबीआई एक वीडियो लिंक के माध्यम से तेजस्वी यादव से पूछताछ करने के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था कर सकती है, सीबीआई के वकील ने कहा कि बिहार के नेता की भौतिक उपस्थिति आवश्यक है क्योंकि दस्तावेज उन्हें दिखाने हैं और एजेंसी की चार्जशीट तैयार है।

जिसे इसी महीने कोर्ट में दाखिल करना है। हालांकि, सीबीआई के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि तेजस्वी यादव को इस महीने गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। सीबीआई ने पहले कहा था कि 4 मार्च और 11 मार्च को ऐसा नहीं करने पर यादव को 14 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया गया था। तीसरे नोटिस पर भी वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए।

टॅग्स :तेजस्वी यादवमीसा भारतीआरजेडीबिहारसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील