लाइव न्यूज़ :

Land For Job Scam: समन में कुछ भी नया नहीं, ईडी के सामने पेश नहीं हुए तेजस्वी, उपमुख्यमंत्री ने कहा-ईडी, सीबीआई और आईटी विभाग ने मुझे पहले भी कई बार बुलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2023 16:03 IST

Land For Job Scam: राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली ने बुधवार को मामले में सुनवाई करते हुए आवेदन पर सीबीआई से जवाब तलब किया है। सीबीआई को आठ आरोपियों की याचिका पर जवाब देना है।

Open in App
ठळक मुद्दे27 दिसंबर को लालू यादव से पूछताछ के लिए बुलाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ क्या हो रहा है।ईडी ने केजरीवाल को भी पेश होने के लिए समन जारी किया था।

Land For Job Scam: ईडी के द्वारा भेजे गए समन को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नजर अंदाज कर दिया। ईडी ने लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा था। ईडी ने 22 दिसंबर को तेजस्वी यादव को बुलाया था और 27 दिसंबर को लालू यादव से पूछताछ के लिए बुलाया है। तेजस्वी यादव आज ईडी के सामने पेश नहीं हुए। वह बीते रात ही दिल्ली से पटना वापस आए हैं।

तेजस्वी यादव ने पटना आते ही समन में पेश ना होने का संकेत दे दिया था। उन्होंने कहा था कि समन में कुछ भी नया नहीं है। इन सभी एजेंसियों ईडी, सीबीआई और आईटी विभाग ने मुझे पहले भी कई बार बुलाया है और मैं हर बार विधिवत पेश हुआ हूं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह नियमित बात बन गई है।

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि यह इन एजेंसियों की गलती नहीं है, जिन्हें इतने दबाव में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। लेकिन मुझे यह बताना होगा कि कुछ समय पहले मैंने जो भविष्यवाणी की थी वह सच हो गई है। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही ये एजेंसियां फिर से काम पर लग जाएंगी और बिहार, झारखंड और दिल्ली पर अपना निशाना साधेंगी। आप देख सकते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ क्या हो रहा है।

बता दें कि ईडी ने केजरीवाल को भी पेश होने के लिए समन जारी किया था। लेकिन केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं  हुए थे। वहीं आज तेजस्वी यादव भी ईडी के समक्ष पेश नही हुए। उल्लेखनीय है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में आरोपी बनाया गया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली ने बुधवार को मामले में सुनवाई करते हुए आवेदन पर सीबीआई से जवाब तलब किया है। सीबीआई को आठ आरोपियों की याचिका पर जवाब देना है। वहीं इस मामले में 6 जनवरी 2024 को अगली सुनवाई होनी है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईपटनादिल्लीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए