लाइव न्यूज़ :

Land-for-job case: पहली बार लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का नाम आरोप पत्र में शामिल, सीबीआई ने बढ़ा दी मुसीबत, राजद-भाजपा में हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2024 14:51 IST

Land-for-job case: भाजपा प्रवक्ता राम सागर सिंह ने शनिवार को कहा कि हेलीकॉप्टर यात्रा के बाद अब तेजस्वी यादव जेल यात्रा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देघोटाले में परिवार के सभी लोगों के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों तक सबको फंसा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में होगी।चारा घोटाला में लालू यादव सजायाफ्ता हुए वैसे ही अब लैंड फॉर जॉब में भी लालू परिवार के सारे लोग सजा पाएंगे।

Land-for-job case: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के कथित आरोपों का सामना कर रहे लालू परिवार के लिए सीबीआई ने और ज्यादा मुश्किलें बढ़ा दी है। सीबीआई ने पहली बार इस मामले में लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का नाम आरोप पत्र में उल्लेखित किया है। सीबीआई की ओर से दाखिल अंतिम आरोप पत्र में लालू प्रसाद यादव और 77 अन्य आरोपियों का नाम शामिल किया गया है। इसमें सबसे चौंकाने वाला तेज प्रताप यादव का रहा है। इसे लेकर अब भाजपा ने कहा है कि लालू यादव ने अपने परिवार का वह हाल कर दिया कि सब इस घोटाले के लपेटे में आ गए हैं।

इस मामले में भाजपा प्रवक्ता राम सागर सिंह ने शनिवार को कहा कि हेलीकॉप्टर यात्रा के बाद अब तेजस्वी यादव जेल यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अपने इस घोटाले में परिवार के सभी लोगों के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों तक सबको फंसा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में होगी।

अब तेजस्वी का वही हाल होगा। जैसे चारा घोटाला में लालू यादव सजायाफ्ता हुए वैसे ही अब लैंड फॉर जॉब में भी लालू परिवार के सारे लोग सजा पाएंगे। सीबीआई के बाद जल्द ही ईडी भी इस मामले में आरोप पत्र दाखिल करने वाली है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई के द्वारा दाखिल किए गए आरोप पत्र में लालू यादव की बेटी हेमा यादव और लालू के तत्कालीन ओएसडी भोला यादव का भी नाम शामिल है।

आरोप पत्र में भारतीय रेलवे के 29 सरकारी कर्मचारी, 37 उम्मीदवार और छह निजी व्यक्ति भी इसमें शामिल हैं। आरोपपत्र में जिन उम्मीदवारों के नाम हैं, वे वे हैं जिन्होंने रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी के बदले में अपनी जमीनें लालू परिवार को दे दी थीं।

ये उम्मीदवार यूपीए-1 सरकार में लालू के केंद्रीय रेल मंत्री (2004-2009) के कार्यकाल के दौरान भारतीय रेलवे के 11 जोन में स्थानापन्न के तौर पर नियुक्त किए गए थे। अदालत 6 जुलाई को आरोपपत्र पर विचार करेगी। इससे पहले एजेंसी ने लालू, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती समेत 16 लोगों को आरोपी बनाया था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवसीबीआईभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर