लाइव न्यूज़ :

मणिपुर की घटना को लेकर लालू यादव का पीएम मोदी और अमित शाह पर तंज, ट्वीट कर कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2023 17:05 IST

मणिपुर में हो रही हिंसा की घटनाओं और जम्मू-कश्मीर जवानों की आतंकी घटनाओं में शहादत को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने ट्वीट कहा है कि मणिपुर जल रहा है।देश में इन दिनों मणिपुर हिंसा और पहलवानों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाये जा रहे हैं।अब लालू यादव ने भी विपक्ष के इन सवालों को मजबूती प्रदान की है।

पटना: मणिपुर में हो रही हिंसा की घटनाओं और जम्मू-कश्मीर जवानों की आतंकी घटनाओं में शहादत को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि देश के खिलाड़ियों, किसानों, गरीबों, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन पीएम मोदी देशवासियों के करोड़ों रुपए प्रतिदिन चुनाव प्रचार पर खर्च कर रहे हैं।

लालू यादव ने ट्वीट कहा है कि मणिपुर जल रहा है। यहां 54 नागरिकों की मौत हो चुकी है। इसके आलावा जम्मू-कश्मीर में हमारे वीर जवान शहादत दे रहे हैं। इसके बावजूद गृहमंत्री और पीएम की तरफ से दो शब्द संवेदना के नहु कहे गए हैं। भाजपा के लोग कभी खिलाड़ियों को लेकर कुछ नहीं बोलते।

इसके आलावा उनका आवाज कभी भी किसानों को लेकर नहीं निकलता है। इसके साथ ही केंद्र सरकार कभी भी गरीबों, बेरोजगारों, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। लेकिन, देश के प्रधानमंत्री देशवासियों की कमाई के करोड़ों रुपए प्रतिदिन खर्च कर चुनाव प्रचार में लीन है। 

बता दें कि देश में इन दिनों मणिपुर हिंसा और पहलवानों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाये जा रहे हैं। मणिपुर से जिस तरह से एक हिंसा के कारण 50 लोगों की मौत हो गई है, इसको लेकर भाजपा सरकार पर विपक्षी दलों के तरफ से सवाल किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर के पास पहलवानों का जो धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।  

इसको लेकर भी भाजपा पर सवाल उठाये जा रहे हैं कि आरोपी भाजपा का नेता है, इस वजह से उसके वपर एक्शन नहीं लिया जा रहा है। इसके बाद अब लालू यादव ने भी विपक्ष के इन सवालों को मजबूती प्रदान की है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीअमित शाहमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील