लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाले में लालू यादव की और बढ़ेगी मुश्किल! जिस स्कूल में पढ़ती थीं बेटियां, वहीं से मिले थे अहम सबूत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2021 15:29 IST

चारा घाटोला के एक अन्य मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडोरंडा कोषागार से 139.5 करोड की अवैध निकासी के मामले में कई खुलासे कैसे होता था पैसे का बंदरबांट, सीबीआई की विशेष अदालत में गवाह ने दी जानकारी  कोर्ट में लालू यादव, घोटाले के किंगपिंग एसबी सिन्हा और आपूर्तिकर्ता मो सईद के आपसी रिश्ते की कहानी

पटना: संयुक्त बिहार के बहुचर्चित चारा घोटला के चार मामलों में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर एक अन्य मामले में सजा की तलवार लटकने लगी है. 

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने यह जानकारी दी है कि किस तरह से चारा घोटाले में पैसे की बंदरबांट की गई थी.

डोरंडा कोषागार से 139.5 करोड की अवैध निकासी के मामले में रांची की सीबीआई की विशेष अदालत में जारी सुनवाई के क्रम में गवाह ने 80-20 में पैसे के बंदरबांट की जानकारी दी है. 

इस मामले में वादामाफ गवाह आपूर्तिकर्ता दीपेश चांडक की गवाही का उल्लेख करते हुए घोटाले में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, घोटाले के किंगपिंग पशुपालन विभाग के निदेशक रहे एसबी सिन्हा और आपूर्तिकर्ता मो सईद के आपसी रिश्ते से अदालत को अवगत कराया गया. 

बीएमपी सिंह ने दलीलें दी कि चारा घोटाले में आरोपी बनाया गया आपूर्तिकर्ता बिना आपूर्ति किए पैसे उठाता था. बकौल गवाह रांची के बिशप स्कॉट गर्ल्‍स स्‍कूल में लालू प्रसाद यादव की 4 बेटियां पढती थीं और यहीं से अहम सबूत सीबीआई को हाथ लगे थे. 

चारा घोटाले की जांच के क्रम में इस स्‍कूल में लालू के राजदारों से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आई थी. अभियोजक बीएमपी सिंह ने लालू प्रसाद यादव, चारा घोटाला के किंग पिन क्षेत्रीय निदेशक श्याम बिहारी सिन्हा (अब मृत) व सप्लायर मो सईद की संलिप्तता की जानकारी दी. 

उन्होंने बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, नामकुम की प्राचार्या एन जैकब की ओर से दिये गये साक्ष्यों को अदालत में पढ़कर सुनाया. 

कहा गया कि प्राचार्या द्वारा बताया गया था कि लालू प्रसाद यादव की चार बेटियां बिशप स्कूल में पढती थीं, जिनके स्थानीय अभिभावक के रूप में चारा घोटाले के किंगपिन श्याम बिहारी सिन्हा और बिहार के पूर्व मंत्री, अलकतरा घोटाले के आरोपी इलियास हुसैन के कर्मचारी सूरज का नाम अंकित था. जबकि सूरज कुमार ने बताया था कि उसने ऐसा कोलकाता के आपूर्तिकर्ता मो सईद के कहने पर किया था.

दीपेश चांडक ने कहा है कि सप्लायर घोटाला का 20 प्रतिशत रखकर सारा पैसा श्याम प्रसाद सिन्हा को देते थे. उसमें 30 प्रतिशत राशि एसबी सिन्हा और निदेशक केएम प्रसाद आपस में बांटते थे. 

वहीं 30 प्रतिशत राशि आय-व्यय पदाधिकारियों, डॉक्टरों व आय-व्यय ऑफिस में कार्यरत कर्मियों के बीच बांटी जाती थी. पांच-पांच प्रतिशत क्षेत्रीय निदेशक के ऑफिस के कर्मियों के बीच भी बंदरबांट होती थी. 

पांच प्रतिशत राशि कोषाध्यक्ष और पदाधिकारियों के बीच भी बांटी जाती थी. यह खेल अनवरत जारी रहा. बता दें कि डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड रुपए अवैध निकासी से जुडे मामले में आगे की बहस की तारीख छह अप्रैल निर्धारित की गयी है. आरसी 47/96 से जुडे इस मामले में लालू प्रसाद यादव सहित 110 आरोपित ट्रायल फेस कर रहे हैं.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए