लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में बुरी हार से तनाव में लालू यादव, अस्पताल में दोपहर का खाना छोड़ा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 26, 2019 12:05 IST

लालू यादव सुबह बमुश्किल नाश्ता तो कर ले रहे हैं, लेकिन दोपहर का खाना नहीं खा रहे हैं। इस संबंध में डॉक्टर समझाइश कर रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि लालू अगर ऐसा करते रहे तो उनकी तबीयत और खराब हो सकती है। 

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का सफाया होने के बाद लालू प्रसाद सदमें में हैं और उन्हे ठीक से नींद भी नहीं आ रही है। साथ ही साथ उन्होंने भोजन करना भी छोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि डॉक्टर लगातार उनसे समझाइश कर रहे हैं कि वह खाना समय से खाएं। बता दें, आरजेडी को बिहार में करारी हार मिली है। उसका खाता तक नहीं खुला है। 

खबरों के अनुसार, लालू यादव सुबह बमुश्किल नाश्ता तो कर ले रहे हैं, लेकिन दोपहर का खाना नहीं खा रहे हैं। इस संबंध में डॉक्टर समझाइश कर रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि लालू अगर ऐसा करते रहे तो उनकी तबीयत और खराब हो सकती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टरों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद से लालू काफी तनाव में है, जिसकी वजह से उनकी दिनचर्या गड़बड़ा गई है। नाश्ता करने के बाद रात को भी बमुश्किल खाना खा रहे हैं, जिससे उन्हें इंसुलिन देने में भी दिक्कत हो रही है। हालांकि वह अपनी तरफ से उन्हें लगातार समझा रहे हैं। डॉक्टरों को अंदेशा है कि लालू एंजाइटी के शिकार न हो जाएं।

चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को एक दर्जन से अधिक बीमारिया हैं। वह पिछले कई महीनों से झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में इलाज करवा रहे हैं। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज भी है। बता दें, लालू प्रसाद यादव को नौ सौ करोड़ रुपये से अधिक के चारा घोटाले से संबंधित तीन मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है और उन्हें सजा सुनाई जा चुकी है। 

लालू यादव के ये तीनों मामले 1990 के दशक में, जब झारखण्ड बिहार का हिस्सा था, धोखे से पशुपालन विभाग के खजाने से धन निकालने से संबंधित हैं। लालू प्रसाद यदव ने उच्च न्यायालय में जमानत के लिये अपनी उम्र और गिरते स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा था कि वह मधुमेह, रक्तचाप और कई अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं और उन्हें चारा घोटाले से संबंधित एक मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को झारखण्ड में स्थित देवघर, दुमका और चाईबासा के दो कोषागार से छल से धन निकालने के अपराध में भी दोषी ठहराया जा चुका है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत