लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद की परेशानी का सबब बने उनके साले साधु यादव, बसपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2019 14:58 IST

लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व सांसद साधु यादव महाराजगंज सीट से लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं.

Open in App

पटना, 12 अप्रैलः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अभी अपने बड़े बेटे की बगावत से ही परेशान थे कि अब उनकी परेशानी और बढ़ गई है। लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व सांसद साधु यादव महाराजगंज सीट से लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

बसपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष भरत बिंद ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने राजद के पूर्व सांसद साधु यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिसके बाद मायावती ने उन्हें महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

महाराजगंज में साधु यादव का मुकाबला पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे और महागठबंधन के प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह से होगा। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने यहां से भाजपा नेता और वर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह विधायक अशोक सिंह की हत्या के मामले में हजारीबाग जेल में बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव के बडे़ बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पार्टी में सीट के बंटवारे से अभी भी नाराज हैं। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान होगा, वहीं पहले चरण के तहत चार सीटों पर गुरुवार को मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य में 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 मई को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019लालू प्रसाद यादवमहाराजगंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर