लाइव न्यूज़ :

रिम्स में भर्ती हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, डॉक्टर ने कहा- हालत नॉर्मल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2018 11:24 IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से डिस्चार्ज हो गए हैं।

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से डिस्चार्ज हो गए हैं। लालू की एम्स से अचानक हुई छुट्टी से कई तरह के कयास लगाए गए।

AIIMS से डिस्चार्ज होने के बाद गुस्से से तमतमाए लालू यादव, पुलिस वाले पर ऐसे उतारी भड़ास

 इस छुट्टी के बाद लालू समेत कई विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार के कहने पर जानबूझकर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है, अभी उनका इलाज भी पूरा नहीं हुआ है। वही, आज सुबह रांची पहुंचने पर तबियत खराब होने पर एक फिर से लालू को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, रिम्स के अस्पतालों ने कहा है कि लालू की तबीयत नॉर्मल है। 

वहीं, लालू ने एम्स से डिस्चार्ज होते समय कहा था, "ये अन्याय है, ये लालू यादव की सेहत बिगाड़ने की साजिश है। मुझे ऐसी जगह भेजा जा रहा है जहाँ कोई मेडिकल सुविधा नहीं है। ये कठिन वक्त है, मैं इसका सामना करूँगा।" लालू यादव ने भी एम्स प्रशासन को पत्र लिखकर माँग की थी कि उन्हें एम्स में ही रखा जाए और रांची मेडिकल कॉलेज न भेजा जाए। 

लालू यादव हुए एम्स से डिस्चार्ज, कहा- मेरी सेहत बिगाड़ने के लिए की गई है साजिश

बता दें, हृदय और किडनी से जुड़ी बीमारियों की वजह से राजद प्रमुख यादव को रांची मेडिकल कॉलेज से नई दिल्ली के एम्स में लाया गया था। एम्स ने लालू यादव को डिस्चार्ज करते हुए एक बयान जारी करके कहा कि राजद प्रमुख को जब लाया गया तो उनकी तबीयत काफी खराब थी और अब वो बेहतर हैं। हालांकि राजद प्रमुख यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि लालू यादव को साजिश के तहत रांची भेजा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एम्स में लालू यादव से मुलाकात की।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील