लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप की आधिकारिक बैठक में शामिल हुए लालू यादव के दामाद, भाजपा ने सरकार को घेरा

By शिवेंद्र राय | Updated: August 19, 2022 11:34 IST

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव की आधिकारिक बैठकों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद शैलेश कुमार भी हिस्सा लेते नजर आए। बैठकों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी सवाल कर रही है कि शैलेश कुमार किस हैसियत से तेज प्रताप की अध्यक्षता में हुई दोनों विभागीय बैठकों में शामिल हुए थे?

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप की विभागीय बैठक में दिखे शैलेश कुमारमीसा भारती के पति हैं शैलेश कुमारभाजपा इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है

पटना: बिहार में नवगठित 'महागठबंधन' सरकार का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमा भी नहीं था तब तक बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव की आधिकारिक बैठक में कुछ ऐसा हो गया जिस पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। दरअसल तेज प्रताप यादव  पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव अरण्य भवन में विभागीय बैठक ले रहे थे। इस बैठक में वन विभाग के अधिकारियों के साथ तेज प्रताप के 'जीजाजी' और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद शैलेश कुमार भी नजर आए। भाजपा अब इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है और राजद पर सरकार को हाइजैक करने का आरोप लगा रही है। शैलेश कुमार राजद सांसद मीसा भारती के पति हैं।

तेजप्रताप यादव ने 16 अगस्त को नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली और उसी दिन उन्होंने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग का कार्यभार संभाला जो उन्हें आवंटित किया गया था। 17 अगस्त को तेज प्रताप ने अरण्य भवन में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभाग के अधिकारियों के साथ तेजप्रताप के जीजा ने भी हिस्सा लिया। 

18 अगस्त को तेज प्रताप ने बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक और बैठक की। इस बैठक में एक बार फिर मीसा भारती के पति शैलेश कुमार ने भाग लिया। इस बार वह तेज प्रताप के साथ बैठे नजर आए। दोनों बैठकों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सरकार बदलने के बाद विपक्ष की भूमिका में आई भाजपा ने सवाल किया कि शैलेश कुमार किस हैसियत से बैठकों में शामिल हुए?

भाजपा नेता निखिल आनंद ने इस घटना की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री तेज प्रताप यादव को कोई हल्के में ना ले। हमारे भाई शैलेश जी भी साथ बैठे हैं। मेरा दावा है कि राजद के सभी मंत्रियों से शैलेशजी ज्यादा समझदार- ज्ञानी- टैलेंटेड जरूर हैं। शैलेश भाई का आशीर्वाद रहा तो तेज प्रताप सबसे बेस्ट मिनिस्टर साबित होंगे।"

टॅग्स :तेज प्रताप यादवमीसा भारतीबिहारलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं