लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- उनकी जन्म कुंडली में वह नहीं लिखा है जो उनकी चाहत है

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2024 14:47 IST

राजद अल्पसंख्यक मोर्चा की हुई बैठक पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव पका रहे हैं।

Open in App

पटना: 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक किए जाने को लेकर सियासत गर्मा गई है। राजद अल्पसंख्यक मोर्चा की हुई बैठक पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव पका रहे हैं। ऐसा कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जो सपना देख रहे हैं वह सिर्फ सपना ही रहेगा। एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ केंद्र में और बिहार में सरकार चल रही है। 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव ही पकाते रह जाएंगे। उनकी जन्म कुंडली में वह नहीं लिखा है जो उनकी चाहत है। इसलिए उनकी बातों का कोई महत्व नहीं रह जाता है। इसलिए हम उनकी बातों को अधिक ध्यान नहीं देते हैं। उनका अपना काम है करते रहें। ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अल्पसंख्यकों का हर तरीके से विकास हो रहा है। दुर्भाग्य है तेजस्वी यादव के पिताजी लालू यादव और राबड़ी देवी बिहार में वर्षों तक शासन करते हैं, लेकिन 15 वर्षों में इन लोगों ने केवल उनका वोट लेने का काम किया। 

उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने बिहार की गद्दी संभाली तब से अल्पसंख्यक समाज का हर तरीके से विकास किया, इसलिए तेजस्वी यादव अब आपके झांसे में बिहार के अल्पसंख्यक समाज नहीं आने वाले हैं। बता दें कि अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि भाजपा को रोकने के लिए हमने हाथ मिलाया, लेकिन चाचा ने दोबारा धोखा दे दिया। उन्होंने बिहार के वोटरों को ठगा है। 

तेजस्वी ने कहा था कि नीतीश चाचा सामने रहेंगे तो राजद मजबूत होगी। नीतीश जी अगर बिहार के मुख्यमंत्री रहे तो आने वाले विधानसभा चुनाव में राजद को चार गुना सीट मिलेगी। वहीं, अल्पसंख्यकों (मुसलमानों) को लेकर तेजस्वी ने कहा था कि आप साथ दें और आपकी भागीदारी मैं तय करूंगा। अल्पसंख्यकों को उचित भागीदारी मिलेगी।

टॅग्स :Lalan SinghआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी