Lalkuwa Election Result 2022: उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भाजपा आगे है। 70 में से 42 सीट पर आगे है। कांग्रेस 23 पर आगे चल रही है।
उत्तराखंड में कांग्रेस महासचिव और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से 8616 मतों से पीछे चल रहे हैं। चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य बाजपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार से 18587 मतों से पीछे चल रहे हैं।
हालांकि, निवर्तमान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चकराता से अब तक अजेय रहे कांग्रेस के प्रीतम सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के रामशरण नौटियाल से 1805 मतों से आगे हैं। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हुआ था जिसमें 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया था।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर सुबह 11 बजे उपलब्ध 70 सीटों के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 23 सीटों पर, बसपा दो पर, उत्तराखंड जन एकता पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं। भाजपा 42 सीट पर है।