"कांग्रेस का 'इंडिया' पर ध्यान नहीं है, वो तो विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो गई है", नीतीश कुमार ने इशारों में जता दी नाराजगी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: November 2, 2023 02:33 PM2023-11-02T14:33:34+5:302023-11-02T14:38:05+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस का ध्यान आजकल 'इंडिया' गठबंधन को मजबूत बनाने में नहीं है।

"Congress is not paying attention to 'India', it is busy in assembly elections", Nitish Kumar expressed his displeasure through gestures | "कांग्रेस का 'इंडिया' पर ध्यान नहीं है, वो तो विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो गई है", नीतीश कुमार ने इशारों में जता दी नाराजगी

फाइल फोटो

Highlightsनीतीश कुमार ने कहा कांग्रेस का ध्यान आजकल 'इंडिया' गठबंधन को मजबूत बनाने में नहीं हैकांग्रेस विधानसभा चुनावों में इस कदर व्यस्त हो गई है कि उसे 'इंडिया' गठंबधन का ख्याल ही नहीं हैनीतीश के बयान से लग रहा है इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक न होने का कयास

पटना: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के प्रमुख सूत्रधार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस का ध्यान आजकल 'इंडिया' गठबंधन को मजबूत बनाने में नहीं है।

उन्होंने बेहद नाराजगी भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों में इस कदर व्यस्त हो गई है कि 'इंडिया' गठंबधन के अन्य घटक दलों से लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बात ही नहीं कर रही है।

समाचार वेबसाइट जी न्यूज के मुताबिक नीतीश कुमार ने पटना में आयोजिक 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली में कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी ही नहीं ले रही है।

उन्होंने कहा, "हम 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ चर्चा कर रहे थे, लेकिन ऐसा लगता है कि कांग्रेस अभी पांच राज्यों के चुनाव अभियान में काफी व्यस्त है।"

सीएम नीतीश ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत चर्चा करने के बाद 'इंडिया' का गठन किया गया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी को फिलहाल उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। इस समय कांग्रेस का पूरा फोकस पांच राज्यों के चुनाव में है। इसलिए फिलहाल इंडिया गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है। इन चुनावों के बाद फिर से सभी को एकजुट किया जाएगा।

नीतीश कुमार के इस बयान पर सत्ता के समीकरण बैठाने वाले कयास लगा रहे हैं कि इंडिया गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और कहीं न कहीं विपक्षी गुट में अब दरार दिखाई देने लगी हैं, जिसकी तलाश भाजपा को 2024 के आम चुनाव के लिए हैं।

 

Web Title: "Congress is not paying attention to 'India', it is busy in assembly elections", Nitish Kumar expressed his displeasure through gestures

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे