लाइव न्यूज़ :

LaL Bahadur Shashtri Jayanti: सादगी, साहस और समर्पण की मिसाल थे शास्त्री जी, जानिए उनके जीवन के बारे में

By आकाश चौरसिया | Updated: October 2, 2023 10:39 IST

देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती देशभर में मनाई जा रही है। ऐसे में उन्हें देश श्रद्धासुमन अर्पित करता है और सभी नेता नई दिल्ली के विजय घाट उन्हें नमन करने जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जा रही हैलाल बहादुर शास्त्री ने जीवन में राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ भाव से सेवा कीशास्त्री जी स्वतंत्रा सेनानी भी रहे

 नई दिल्ली: 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती देशभर में मनाई जा रही है। वह देश के दूसरे प्रधानमंत्री भी रहे हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था।

लाल बहादुर शास्त्री ने जीवन में राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ भाव से सेवा की। शास्त्री जी स्वतंत्रा सेनानी भी रहे और इस दौरान बापू के सहयोगी के रूप में काम किया। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ब्रिटिश शासन के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

देश को मिली स्वतंत्रता के बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली सरकार में विभिन्न मंत्री पदों पर काम भी किया। लाल बहादुर शास्त्री 1964 से लेकर 1966 तक देश के पीएम रहे। उनकी मृत्यु ताशकंद में साल 1966 में हुई।

लाल बहादुर शास्त्री ने विदेश मंत्रालय और रेलवे मंत्रालय का भी जिम्मा संभाला। उनके कार्यकाल में ही ताशकंद समझौता हुआ जो भारत और पाकिस्तान के बीच तकरार को कम करने में कामयाब रहा। उनकी इस कूटनीतिक सफलता को वैश्विक रूप से सम्मान मिला।

उन्होंने किसानों और सैनिकों के देश के प्रति समर्पण के लिए 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया। इस नारे से उन्होंने एक बड़े किसान वर्ग को आवाज दी और दूसरे देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों का भी मनोबल बढ़ाने का काम किया।

लाल बहादुर  शास्त्री का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता शरद प्रसाद श्रीवास्तव एक शिक्षक थे और उनकी मां रामदुलारीदेवी गृहणी थी। अकादमिक शिक्षा के दौरान ही उन्हें 'शास्त्री' के नाम से पुकारा जाने लगा। 2 अक्टूबर इस खास अवसर पर लोग नई दिल्ली के विजय घाट जाकर शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। बता दें कि 2 अक्टूबर को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती भी है।

लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा बोली गई कुछ अहम बातें-

* अनुशासन और एकजुटता ही राष्ट्र की असल ताकत है।

* देश को सुरक्षित रखना सिर्फ सैनिकों का काम नहीं है इसके लिए देश को सजग रहते हुए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहना होगा।

* विज्ञान में मौलिक अनुसंधान जाहिर सी बात होता ही है। लेकिन, अगर अनुसंधान हर क्षेत्र में हो तो नई तकनीक और नए सुधारों में भी काफी जरुरी हो जाता है।

* हम शांति और शांतिपूर्ण तरीके से विकास में विश्वास रखते हैं, लेकिन यह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं पूरे विश्व के लिए है।

* हम उतने ही साहस और शांति से लड़ेंगे जैसे हम अपने गुस्से से लड़ते हैं।

टॅग्स :लाल बहादुर शास्त्रीगाँधी जयंतीमहात्मा गाँधीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?