लाइव न्यूज़ :

MP Election Result: लाडली बहनों ने भरी बीजेपी की झोली, जानिए लाडली बहन योजना, जिसने चुनाव की तस्वीर को बदल दिया

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 4, 2023 12:16 IST

मध्य प्रदेश की सत्ता में बीजेपी का कब्जा बरक़रार है। एक दिन पहले घोषित हुए नतीजे ने साफ कर दिया की जनता ने भरपूर समर्थन से भाजपा की झोली मतों से भरी। इसमें सबसे बड़ा योगदान लाडली बहनों का रहा। शिवराज सरकार ने चुनाव के ठीक पहले लागू की लाडली बहन योजना को गेम चेंजर बताया था और उसका असर चुनाव के नतीजे में भी देखने को मिला। लाडली बहन के आशीर्वाद के कारण भाजपा अपनी सत्ता में कायम है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में बीेजेपी की जीत का श्रेय लाडली बहना कोचुनाव में बीजेपी को मतदाता के मौन लहर का मिला फायदामोदी मैजिक को लाडली बहना का बूस्टर ने किया कमाल

जानिए क्या है, लाडली बहन योजना जिसने मोदी मैजिक को बूस्टर दिया

 मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने चुनाव के ठीक पहले महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लाडली बहन योजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को ₹1000 हर महीने देने का ऐलान किया और इसके बाद इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया। सरकार ने महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए योजना को लागू करना बताया। मार्च 2023 में लागू की गई इस नई योजना के सहारे शिवराज सरकार दोबारा सत्ता के सिंहासन पर जा पहुची है।

 पूरे चुनाव के दौरान लाडली बहन का जमकर हुआ प्रचार

 विधानसभा चुनाव के दौरान शिवराज सरकार और बीजेपी ने लाडली बहन योजना का जमकर प्रचार किया मुख्यमंत्री ने चुनाव के ठीक पहले कहा था की लाडली बहनों ने कांटे के मुकाबले के सारे कांटे निकाल दिए।  यही वजह रही की महिलाओं के वोट बीजेपी के झोली में जमकर बरसे।

 1000 से शुरू हुई योजना अब 3000 तक जाएगी

 मार्च 2023 में शुरू की गई लाडली बहन योजना में प्रदेश की स्थाई निवासी महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है इस योजना के तहत शुरुआत में ₹1000 दिए गए। फिर इसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया। योजना के तहत अब तक एक करोड़ 25 लाख 5947 महिलाओं ने आवेदन किया है। सरकार का दावा है कि इस योजना के तहत एक करोड़ 21 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।इस योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के खाते में राशि दी जाती है। चुनाव के ठीक पहले 7 तारीख को महिलाओं के खाते में राशि डाली गई। चुनाव आचार संहिता के दौरान भी पूर्व में घोषित योजना की राशि महिलाओं के खाते में पहुंची। सीएम शिवराज ने ऐलान किया है की लाडली बहन योजना के स्वरूप को बढ़ाते हुए अब महिलाओं को लखपति बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

एमपी में सत्ता विरोधी लहर की लाडली बहनों ने निकली हवा मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एंटी इनकमबेंसी के साथ वह सभी तत्व मौजूद थे जो किसी भी पार्टी की हार के लिए काफी है। लेकिन बीजेपी ने सत्ता विरोधी लहर को ही अपनी ताकत बनाने का फैसला किया और लाडली बहना जैसी योजनाओं पर सवार होकर प्रदेश के सियासी माहौल को बदलकर रख दिया। समाज कल्याण से जुड़ी इस योजना को अमली जामा पहनाने से लेकर इसको पुराने तक में बीजेपी के नेता पीछे नहीं रहे। सीएम शिवराज ने चुनाव प्रचार के दौरान लाडली बहनों के बीच पहुंचकर खुद को मामा की जगह बहनों का भैया साबित कर दिया । सत्ता संगठन भी इस योजना को जोर-जोर से उठाकर कमल खिलाने की कोशिश में जुटा रहा। केंद्रीय नेतृत्व मोदी मैजिक को उभार रहा था और एमपी के मन में मोदी का नारा जोर-शोर के साथ गूंज रहा था तो वहीं दूसरी तरफ शिवराज सरकार की समाज कल्याण की सबसे बड़ी योजना लाडली बहन की गूंज भी सुनाई दे रही थी। मतलब साफ था पीएम मोदी के मैजिक को बूस्टर देने का काम शिवराज की लाडली बहन योजना ने किया।

टॅग्स :भारतBJPकांग्रेसशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है