लाइव न्यूज़ :

जानिए क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस, गूगल भी डूडल बनाकर कर रहा सेलीब्रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 1, 2018 09:39 IST

यह दिवस भारत सहित लगभग 80 मुल्कों में पहली मई को मनाया जाता है। इस दिन अस्सी देशों में छुट्टी रहती है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 मईः दुनियाभर में आज मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन देश की लगभग सभी कंपनियों में छुट्टी रहती है, जिसकी शुरुआत 1 मई 1886 से हुई थी। वहीं, भारत में मजदूर दिवस कामकाजी लोगों के सम्‍मान में मनाया जाता है। यहां लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्‍दुस्‍तान ने 1 मई 1923 को मद्रास में इसकी शुरुआत की थी। इधर, मजदूर दिवस को गूगल भी डूडल बनाकर सेलीब्रेट कर रहा है। 

यह है वजह

बता दें, इस दिवस को मनाने के पीछे उन मजदूर यूनियनों की हड़ताल है जो कि आठ घंटे से ज्यादा काम ना कराने के लिए की गई थी। इस हड़ताल के दौरान शिकागो की हेय मार्केट में बम ब्लास्ट हुआ था। जिससे निपटने के लिए पुलिस ने मजदूरों पर गोलियां चला दी थीं, जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया था। 

अमेरिका ने दी थी इजाजत

मजदूरों पर गोलियां चलाने के बाद पुलिस जांच के घेरे में आ गई था और बवाल को शांत करने के लिए अमेरिका में मात्र 8 घंटे ही काम करने की इजाजत दे दी गई और उसके बाद से ही ये दिवस मनाया जाने लगा। भारत में लेबर-डे भारत में मजदूर दिवस सबसे पहले चेन्नई में 1 मई 1923 को मनाना शुरू किया गया था। उस समय इस को मद्रास दिवस के तौर पर मनाया जाता था।

80 मुल्कों में मनाया जाता है मजदूर दिवस

यह दिवस भारत सहित लगभग 80 मुल्कों में पहली मई को मनाया जाता है। इस दिन अस्सी देशों में छुट्टी रहती है। संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत आने वाली अंतरराष्ट्रीय मजदूर संस्था दुनियाभर में लेबर क्लास के लोगों का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में काम करती है। 1 मई के द‍िन यह संस्था दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रैली और मार्च निकालती है ताकि मजदूर उत्पीड़न, न्यूनतम मजदूरी कानून और अप्रवासी मजदूरों को लेकर जागरुकता फैलाई जा सके। 

टॅग्स :मजदूर दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरमिटिया मजदूरों का वह अविस्मरणीय मुक्ति संघर्ष ! 

भारतLabour codes: आखिर क्या है श्रम संहिता?, विरोध में ट्रेड यूनियनों ने ‘काला दिवस’ मनाया

भारतब्लॉग: श्रम के बल पर ही स्वर्ग जैसी बनाई जा सकती है धरती

भारतमजदूर दिवस: क्या बदलते जमाने के साथ कम हो गई है श्रमिकों की समस्याएं?

भारत‘श्रमिक दिवस’ पर 11.5 लाख कर्मचारियों को तोहफा, सीएम योगी ने 'ई-पेंशन पोर्टल' लांच किया, जानें इसके फायदे

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई