लाइव न्यूज़ :

Kupwara LOC intrusion: टंगडार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2024 16:44 IST

Kupwara LOC intrusion: सेना इलाके में सर्च अभियान भी छेड़े हुए है क्यूंकि कुछेक आतंकियों के जंगलों में छूपे होने की सूचना है।

Open in App
ठळक मुद्देटंगडार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को तब नाकाम कर दिया गया।ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। आतंकवादियों की हरकतों को भांप लिया और आज तड़के उन्हें चुनौती दी।

Kupwara LOC intrusion: भारतीय सेना ने गुरुवार को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार से इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ की। दो को अंतिम समाचार भिजवाए जाने तक मार गिराया गया था। सूत्रों के अनुसार यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि टंगडार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को तब नाकाम कर दिया गया, जब एल ओ सी अर्थात नियंत्रण रेखा की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों ने आतंकवादियों की हरकतों को भांप लिया और आज तड़के उन्हें चुनौती दी।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। सेना इलाके में सर्च अभियान भी छेड़े हुए है क्यूंकि कुछेक आतंकियों के जंगलों में छुपे होने की सूचना है। घुसपैठियों के पास से सुरक्षाबलों ने हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। इसमें 15 मैगजीन समेत सात पिस्तौल और आठ मैगजीन समेत तीन एसॉल्ट राइफलें, इसी के साथ पिस्तौल व एसॉल्ट राइफल के लगभग 900 कारतूस व दो ग्रेनेड शामिल हैं। आने वाली 20 मई को बारामुल्‍ला में चुनाव हैं।

आशंका है कि वे चुनाव में खलल डालने की तैयारी में थे। जानकारी के लिए पांच अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया में गड़बड़ी फैलाने और हिंसा के लिए घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में एलओसी पर ही मार गिराया था। 

इस बीच जम्मू में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में 16 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने कहा कि राजौरी, पुंछ और बसंतगढ़ में आतंकी हमलों में शामिल दहशतगर्दों का सफाया किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां रणनीति के तहत काम कर रही हैं। 

बैठक में राजोरी-पुंछ में बढ़ती आतंकी वारदातों पर सेना और पुलिस के उच्च अधिकारियों ने गहन मंथन किया। राजौरी-पुंछ के अलावा उधमपुर के बसंतगढ़ में आतंकी हमले पर भी चर्चा की गई। विशेष तौर पर पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हमले, थन्नमंडी में सरकारी कर्मी की हत्या को लेकर बातचीत की गई। बैठक में एडीजीपी जम्मू आनंद जैन के साथ खुफिया एजेंसियों के उच्च अधिकारी भी शामिल हुए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप