लाइव न्यूज़ :

कुंभ 2019: सेक्टर 13 के पंडाल में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2019 18:52 IST

कुंभ की औपचारिक शुरुआत 15 जनवरी को पहले शाही स्नान के साथ हुई थी।

Open in App

प्रयागराज में कुंभ के शुरू होने के पांचवें दिन सेक्टर 13 के पंडाल में भीषण आग लगी है। न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक कुंभ में सेक्टर 13 के पंडालों में आग लगी है। मौके पर आग को बुझाने के लिए तीन गाड़ियां मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। ये आग एक कल्‍पवासी टेंट में लगी है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खबरों में अधिक जानकारी के लिए अभी इतंजार है। बता दें कि 15 जनवरी को पहले शाही स्नान के साथ कुंभ की औपचारिक शुरुआत हुई थी। जो 4 मार्च तक चलेगी।

बता दें कि प्रयागराज में कुंभ के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले एक अखाड़े में भी आग लग गई थी। संगम तट पर बनाए गए दिगंबर अखाड़े के टेंट में भीषण आग लगी थी। टेंट का काफी समान जलकर भी राख हो गया था। आग अचानक सोमवार को लगी थी। खबरों के मुताबिक सिलिंडर में लीकेज की वजह से धमाका हुआ जिसके बाद आग लगी थी। 

कुंभ : संगम पर नहीं थम रहा डुबकी लगाने वाले आस्तिकों का तांता

कुंभ में पहले शाही स्नान का दिन भले ही विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों की चकाचौंध से भरपूर रहा किंतु इसके एक दिन बाद बुधवार को भी गंगा, यमुना और पौराणिक नदी सरस्वती के संगम पर पवित्र डुबकी लेने के लिए विदेशी सैलानियों सहित लाखों लोगों का तांता लगा रहा। 

संगम में पवित्र डुबकी लगाने का आकर्षण बुधवार को तनिक भी कम नहीं पड़ा। विश्व के सबसे बड़े इस धार्मिक आयोजन में लोगों ने सर्दी की परवाह किए बिना संगम में डुबकी लगायी। मंगलवार को मकर संक्रान्ति होने के कारण लाखों लोगों ने संगम में स्नान किया था।

टॅग्स :कुम्भ मेलाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

भारतदिल्ली के कंझावला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 28 दमकल गाड़ियां मौके पर

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार