लाइव न्यूज़ :

कुंभ 2019 के लिए सीएम योगी की सौगातें, इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने को भी मंजूरी

By धीरज पाल | Updated: October 14, 2018 14:51 IST

इस ऐलान के साथ साथ सियासी गलियारों में आवाजें उठने लगी है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद के नाम बदलने पर योगी सरकार पर धावा बोला है।

Open in App

इलाहाबाद, 14 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने के बाद अब कुंभ नगरी इलाहाबाद का नाम बदला जाएगा। इलाहाबाद का नाम बदलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। इलाहाबाद का नाम बदलकर अब प्रयागराज रखा जाएगा। इसपर यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने भी अपनी सहमति दे दी है। 

सीएम योगी ने इसका ऐलान कुंभ मेले के आयोजन से जुड़ी मार्गदर्शक मंडल की पहली बैठक में किया था। बता दें कि इस बैठक में प्रदेश के चीफ जस्टिस डीबी भोंसले के साथ अखाड़ा परिषद और अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े संत एवं गणमान्य लोग भी शामिल हुए थे। हालांकि यह सीएम योगी का बड़ा ऐलान है। सीएम योगी ने कहा कि जल्द ही नाम बदल दिया जाएगा।  

कांग्रेस और सपा ने बोला धावा

इस ऐलान के साथ साथ सियासी गलियारों में आवाजें उठने लगी है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद के नाम बदलने पर योगी सरकार पर धावा बोला है। कांग्रेस ने कहा कि योगी सरकार सिर्फ नाम बदलने का काम कर रही है। विकास नाम बदलने से नहीं बल्कि काम करने से होगा। 

वहीं, कुंभ 2019 की बैठक के बाद सीएम योगी ने प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि 201 9 इलाहाबाद कुंभ के लिए तैयारी अब तक संतोषजनक रही है। हम इस साल 30 नवंबर तक सभी तैयारियों को पूरी कर लेंगे। मेले की जानकारी देते हुए सीएम योगी ने कहा कि करीब 3200 हेक्टेयर में आयोजित होने वाले मेले में स्वच्छता पर खास ध्यान रखा जाएगा। मेले में 1,22,000 शौचालय और 20,000 कूड़ेदान का निर्माण किया जाएगा। इतने शौचालय के निर्माण से स्वच्छ भारत का संदेश लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।

इससे पहले सीएम योगी ने इलाहाबाद का नाम बदलने पर कहा था कि हिमालय से निकलने वाली दो देव तुल्य पवित्र नदियां- गंगा और यमुना का संगम इस पावन धरती पर होता है तो स्वभाविक तौर पर यह सभी प्रयागों का राजा है, इसलिए यह प्रयागराज कहलाता है। हमने उनकी इस बात का समर्थन किया है और हमारा प्रयास होगा कि बहुत जल्द हम इस नगर का नाम प्रयागराज करें।  

 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथसीएम योगी के फैसलेउत्तर प्रदेशइलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर