लाइव न्यूज़ :

AAP में कद घटाए जाने पर कुमार विश्वास हुए भावुक, लिखी कविता-  'आत्मप्रवंचित बौनों' का दरबार बना कर क्या पाया?

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 11, 2018 14:24 IST

पर कतरे जाने से आम आदमी पार्टी नेता व कवि कुमार विश्वास दुखी हैं। उन्होंने एक कविता के जरिए अपने भाव व्यक्त किए हैं।

Open in App

राजस्‍थान प्रभारी पद से हटाने जाने के बाद आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने पहली प्रतिक्रिया ट्विटर पर जारी की है। उन्होंने पहले एक ट्वीट में यह कविता पोस्ट की- 

तुम निकले थे लेने “स्वराज”सूरज की सुर्ख़ गवाही में,पर आज स्वयं टिमाटिमा रहेजुगनू की नौकरशाही में,सब साथ लड़े,सब उत्सुक थेतुमको आसन तक लाने में,कुछ सफल हुए “निर्वीय” तुम्हेंयह राजनीति समझाने में,इन “आत्मप्रवंचित बौनों” का,दरबार बना कर क्या पाया?

इसके साथ दुखी होने का स्माइली भी जारी की। इसके साथ उन्होंने आप की अदालत कार्यक्रम दिए गए इंटरव्यू की वीडियो फुटेज भी जारी की।

इसके कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने उसी ट्वीट के जवाब में लिखा- 

हम शब्द-वंश के हरकारे,सच कहना अपनी परम्पराहम उस कबीर की पीढ़ी,जो बाबर-अकबर से नहीं डरापूजा का दीप नहीं डरता,इन षड्यंत्री आभाओं सेवाणी का मोल नहीं चुकता,अनुदानित राज्य सभाओं सेजिसके विरुद्ध था युद्ध उसे,हथियार बना कर क्या पाया?जो शिलालेख बनता उसको,अख़बार बना कर क्या पाया?

इस ट्वीट के आखिरी में भी उन्होंने दुख जाहिर करने वाली स्मामिली और निराशा व्यक्त करने वाली स्माइली जारी की।

उल्लेखनीय है कुमार यह ट्वीट आम आदमी पार्टी के उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद आई, जिसे आशुतोष ने की। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुमार विश्वास से राजस्‍थान का प्रभारी पद छीन लिया गया। आशुतोष ने बताया कि कुमार के पास वक्त की कमी है। जबकि राजस्‍थान चुनाव सिर पर हैं।

उल्लेखनीय है कि कुमार विश्वास के कद को लगातार पार्टी में घटाया जा रहा है। राज्य सभा ना भेजे जाने से नाराज कुमार ने केजरीवाल और पार्टी खिलाफ जहर उगले थे। उस वक्त कुमार ने पार्टी छोड़ने के भी संकेत दिए थे।

(इसे भी पढ़ेंः AAP ने कतरे कुमार विश्वास के पर, राजस्‍थान प्रभारी पद से हटाया)

उस दौरान एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने कहा था कि उन्हें आदेशों के पालन में कभी ज्यादा दिलचस्पी नहीं रही। ऐसे में अगर किसी दिन उन्हें उपेक्षित या अपमानित महसूस होगा, वह पार्टी से विदा ले सकते हैं।

(इसे भी पढ़ेंः कर्नाटक विधानसभा 2018 में JDU को येदियुरप्पा स्वीकार नहीं, अपनी पार्टी के प्रचार को उतरेंगे खुद नीतीश कुमार)

टॅग्स :कुमार विश्वासआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर