लाइव न्यूज़ :

पगड़ी संभाल जट्टा, पंजाब ने ताज तुम्हें सौंपा है किसी बौने को नहीं, तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास ने भगवंत मान को किया आगाह

By अनिल शर्मा | Updated: May 6, 2022 16:09 IST

कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा- प्रिय छोटे भाई भगवंत मान खुद्दार पंजाब ने 300 साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताकत से कभी नहीं खेलने दिया।

Open in App
ठळक मुद्देतजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास ने पंजाब सीएम भगवंत मान को टैग कर उन्हें आगाह किया हैकुमार विश्वास ने लिखा कि पंजाब की जनता के टैक्स और पंजाब पुलिस का अपमान मत करो

नई दिल्लीः पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किए जाने को लेकर मशहूर कवि कुमार विश्वास ने पंजाब सीएम भगवंत मान को आगाह किया है। कुमार विश्वास ने कहा कि पंजाब की जनता ने ताज तुम्हें सौंपा है किसी बौने को नहीं। कवि ने यह भी कहा कि लोगों के टैक्स के पैसों का अपमान मत करो।

कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा- प्रिय छोटे भाई भगवंत मान खुद्दार पंजाब ने 300 साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताकत से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो। पगड़ी सभाल जट्टा।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को शुक्रवार दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पिछले महीने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता बग्गा को हरियाणा पुलिस के द्वारा अब दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस बीजेपी नेता को हरियाणा के थानेसर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस बग्गा को मोहाली लेकर जा रही थी। जहां उन्हें आज अदालत में पेश किया जाता। लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें थानेसर में ही रोक दिया।

मालूम हो कि कुमार भी पंजाब में अपने उपर हुए एफआईआर को लेकर केजरीवाल पर लगातार निशाना साधा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, पूरे एक युग बाद पैदा हुईं करोड़ों भारतीयों की चेतना-सम्पन्न आशाओं की हत्या करके झपटे हुए, इन दो सरकारों के रथ पर चढ़े हुए, हे “अहंकारी-आत्मुग्ध बौने अर्धरथी युग-रावण” तेरे पास अगर सरकारी रथ है तो मेरे पास मेरे राघवेंद्र राम का यह सम्बल है। देखते हैं तेरा दशहरा कब तक टलता है।

टॅग्स :कुमार विश्वासतेजिंदर पाल सिंह बग्गाभगवंत मानपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?