लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल को कुमार विश्वास ने दी चुनौती- एक बार कह दें वे खालिस्तानियों के खिलाफ लड़ेंगे, वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: February 19, 2022 11:41 IST

अरविंद केजरीवाल की सफाई के बाद कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे दो चीजों में बहुत माहिर हैं। पहला कि बड़े आत्मविश्वास के साथ सफेद झूठ बोलना। और दूसरा कि एक सूरत बनाकर ये सिद्ध करना कि पूरी दुनिया उनके पीछे पड़ी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को सामने आकर बहस करने की चुनौती दी हैकुमार विश्वास ने चुनौती दी कि वो ये कह दें कि मैं खालिस्तान के खिलाफ लड़ूंगाकुमार विश्वास ने अपने इस इंटरव्यू का वीडियो साझा करते हुए लिखा, फ्लावर समझा है क्या

नई दिल्लीः मशहूर कवि व आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे कुमार विश्वास ने आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर फिर पलटवार किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार कुमार विश्वास के लगाए आरोपों के जवाब में मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने कुमार पर तंज कसते हुए कहा था कि उस शायर का शुक्रिया जिसने इतने बड़े आतंकवादी को पकड़ा।

केजरीवाल की सफाई के बाद कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया दी है। एएनआई से बात करते हुए कुमार ने कहा कि केजरीवाल दो चीजों में बहुत माहिर हैं। पहला कि बड़े आत्मविश्वास के साथ सफेद झूठ बोलना। और दूसरा कि एक सूरत बनाकर ये सिद्ध करना कि पूरी दुनिया उनके पीछे पड़ी हुई है। इस प्रक्रिया से उन्होंने एक समय में पूरे देश को मुर्ख बनाया। फिर हम साथियों को मुर्ख बनाया। फिर प्रदेश के लोगों पर डोरा डाला। 

कुमार ने अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुआ कहा कि मैं बतौर आप संस्थापक इस देश में तोड़ने वाली किसी भी चीज के खिलाफ मैं खून के आखिरी बूंद तक लड़ूंगा। वो ये कह दें कि मैं खालिस्तान के खिलाफ लड़ूंगा। वो कह दें कि मैं खालिस्तानियों को पनपने नहीं दूंगा। दिल्ली में और किसी राज्य में पनपने नहीं दूंगा। वो कह दें कि खालिस्तान मेरी खून की आखिरी बूंद तक साकार नहीं होगा। इतनी बात कहने में क्या दिक्कत है।

सरकार जीतें हारें लेकिन देश की बात आती है और किसी इंटरव्यू में मेरे मुंह से एक वाक्य निकला तो उसमें इतनी परेशानी क्यों? वे आएं और बात करें। मैं पूंछना चाहता हूं कि आपको किसी ने आतंकवादी नहीं कहा। पर देश को बताइए कि पिछले चुनाव में आपके घर पर आतंकवादी समूहों से हमदर्दी रखनेवाले लोग, बात करानेवाले लोग आते थे कि नहीं।  जब मैंने उसपर आपत्ति जताई तो पंजाब की मीटिंग से मुझे बाहर कर दिया गया। 

कुमार विश्वास ने दावा किया कि उन्होंने रंगेहाथ उनके घर पर ऐसी मीटिंग को पकड़ी थी। कुमार ने कहा कि घर के बाहर एक प्रहरी खड़ा था उसे धक्का मारकर अंदर गया तो वही लोग बैठे थे। उन्होंने कहा था कि कुछ नहीं..इसका बड़ा फायदा हुआ। तो ये वे नहीं बताएंगे बाकी आरोप-प्रत्यारोप करते रहेंगे। 

आप के पूर्व नेता ने कहा कि वे किसी प्लेटफॉर्म पर आकर बहस क्यों नहीं करते हैं। मुझे वे कह रहे हैं कवि है, हास्य कवि है। मैं तो पढ़ा-लिखा हूं। फर्स्ट क्लास हूं। गोल मेडलिस्ट हूं और 17 साल तक पढ़ाया हूं। आप (केजरीवाल) तो ऐसे हास्य कलाकार को लेकर घूम रहे हो जिसने दसवीं-बारहवीं भी 3 बार में की है। ये देश का मुद्दा है। 

कुमार विश्वास ने अपने इस इंटरव्यू का वीडियो साझा किया है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, फ्लावर समझा है क्या। इसके साथ ही एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ये कौन लोग हैं जो धमकी दे रहे हैं कि “तू पंजाब इलेक्शन से बाहर रह नहीं तो ऐसा कर देंगे, वैसा कर देंगे” इनका क्या दांव पर लगा है ? तो सुनो परदेसी और देसी अजगरो- “झूँठ के पैरहन में लिपटे हुए, सच की बांकी अदाएँ क्या समझें, बीन पर बिल से निकलने वाले बाँसुरी की सदाएँ क्या समझें।

 

टॅग्स :कुमार विश्वासअरविंद केजरीवालपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?