लाइव न्यूज़ :

अलका के बेटे पर AAP कार्यकर्ता ने की अभद्र टिप्पणी तो फूटा कुमार विश्वास का गुस्सा, कहा- 'योद्धा हैं लाम्बा,आत्ममुग्ध बौने के पालित चिंटू ने...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 8, 2020 13:24 IST

दिल्ली चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लाम्बा की शनिवार को एक मतदान केन्द्र के बाहर आप कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हो गई। इन घटना का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है।

Open in App

दिल्ली चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लाम्बा की शनिवार को एक मतदान केन्द्र के बाहर आप कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हो गई। इन घटना का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि आप कार्यकर्ता ने अलका लाम्बा और उनके बेटे पर अभद्र टिप्पणी की है। जिसके बाद अलका लाम्बा काफी गुस्सा हो गईं थी। इस घटना पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर अलका लाम्बा का साथ दिया है। 

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा है- ''अपनी पूर्व साथी और विधायक पर अश्लील टिप्पणी करके व उसके बेटे के बारे में निहायत गलीज बात कहकर आत्ममुग्ध बौने के पालित चिंटू ने अपने आका की ही औकात दिखाई है!  अलका लाम्बा योद्धा है! उसकी विजय उसका स्वाभिमान है!'' 

जानें क्या है पूरा मामला? 

दिल्ली चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लाम्बा की शनिवार को एक मतदान केन्द्र के बाहर आप कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हो गई। इन घटना का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लाम्बा आप के एक कार्यकर्ता के बहस करती दिख रही हैं। उन्हें व्यक्ति को थप्पड़ मारने का प्रयास करते हुए भी देखा जा सकता है, हालांकि व्यक्ति को थप्पड़ नहीं लगा। 

लाम्बा ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उनके खिलाफ ‘‘बेहद आपत्तिजनक’’ भाषा का प्रयोग किया। चांदनी चौक से विधायक लाम्बा अपने विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र के बाहर थीं। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 का हाल? 

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान जारी है और शुरुआती तीन घंटों में 14.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों के बाहर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस चुनाव में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली की 70 सीटों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 

टॅग्स :अलका लांबाकुमार विश्वासआम आदमी पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत