लाइव न्यूज़ :

मुलाकात से पहले क्यों बदलवाए गए जाधव की पत्नी-मां के कपड़े?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 26, 2017 09:47 IST

इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में, बाहर पाकिस्तान रेंजर्स और शार्प शूटर लगाकर कुलभूषण की मुलाकात पत्नी-मां से कराई गई। इसके बावजूद कपड़े क्यों बदलवाने पड़े।

Open in App

पाकिस्तान ने मानवीय आधार पर भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को उनकी मां और पत्नी से मुलाकात कराई। लेकिन यह मुलाकात कई सवाल छोड़ गई। जिस मानवता के आधार पर पाक ने मुलाकात कराई अपनी हरकतों से उसी मानवता को तार-तार कर दिया। पाक ने यह मुलाकात अभेद किला बनाकर की। विदेश मंत्रालय के बिल्‍डिंग की छत पर, बाहर, चारों ओर पाकिस्तान की सबसे ताकतवर सेना के जवान, शार्प शूटर तैनात किए थे। जाधव की मां और पत्नी का कोई गिफ्ट जाधव को नहीं देने दिया गया। फिर भी देखिए यह मुलाकात कैसे कराई गई-

मुलाकात के दौरान की फोटो

इस मुलाकात के दौरान कुछ ऐसा हुआ है जो बेहद ही चौंकाने वाला रहा है।  इस मुलाकात से पहले जाधव की पत्नी और मां के कपड़े तक बदलवाए गए और उनके कानों की बाली से लेकर बिंदी भी हटा दी गई थीं। जब जाधव के परिजन इस्लामाबाद पहुंचे तब पत्नी और मां बिंदी लगाए हुईं थीं और दोनों के कानों में बालियां थी, लेकिन मुलाकात के दौरान कमरे में बैठे परिजनों के कान खाली है और बिंदी भी हटा दी गई थी। इससे पहले और बाद के फोटो से साफ है कि इस्लामाबाद पहुंचने के बाद जाधव की मां और पत्नी के कपड़े बदलवाए गए थे। मुलाकात से पहले की फोटो में मां ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी और वह एक शॉल लिए हुए हैं, जबकि पत्नी पीले रंग का सूट पहने हुई थी और लाल से रंग की एक शॉल ओढ़े हुईं थीं। मुलाकात के बाद भी दोनों इन्हीं कपड़ों में नजर आए लेकिन बंद कमरे में मुलाकात के दौरान दोनों की ही वेशभूषा अलग थी।

भारत में इस बदलाव पर विवाद

जाधव की पत्नी और मां के जिस तरह से कपड़े बदले गए उस रवैये की भारत में जमकर आलोचना की जा रही है। कयास लगाया जा रहा है कि भारत सरकार की ओर इस तरह के रवैये पर भारत एक्शन ने सकता है।

मुलाकात के बाद बाहर की फोटो

शीशे की दीवार में मुलाकात के सवाल पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फैजल की ओर से दलील दी गई कि उन्हें पहले ही बता दिया गया था कि सुरक्षा कारणों के चलते शीशे की दीवार के बीच मुलाकात कराई जाएगी। वहीं जाधव को काउंसलर एक्सेस के सवाल पर फैजल ने कहा कि यह काउंसलर एक्सेस नहीं था। यह सिर्फ 30 मिनट की मुलाकात थी, जिसे जाधव के कहने पर 10 मिनट और बढ़ाया गया था। 

शीशे के पीछे से परिवार से मिले जाधव

जाधव से उनकी पत्नी और मां की मुलाकात एक बंद कमरे में शीशे की दीवार के बीच कराई गई। जाधव और उनके परिजन एक दूसरे को छू भी न सके और न ही सीधे बात कर सके। बातचीत के लिए एक फोन का इस्तेमाल किया गया और कई कैमरों की निगरानी में पूरी मुलाकात हुई। खबरों की मानें तो शिपिंग कंटेनर में कुलभूषण जाधव की मुलाकात उसके परिवार वालों से कराया गया। ये भी कहा जा रहा है कि शिपिंग कंटेनर में पर्दे और कैमरे भी लगाए गए थे। इस मुलाकात के वक्त यह शिपिंग कंटेनर किसी ऊंची बिल्डिंग के बेसमेंट में रखा गया था।

पाक की साजिश

पाकिस्तान ने जिस तरह से जाधव के मां और पत्नी के कपड़े और वेशभूषा में परिवर्तन किया गया है उससे एक बार फिर से पाक के किसी साजिश का कयास लगाया जा सकता है। पाक की इस हरकत के बाद बार-बार ये सवाल उठ रहा है कि कहीं एक बार फिर से पाक अपनी किसी हरकत के जाधव को परेशानी बढ़ाने की साजिश तो नहीं रच रहा है।

जाधव पर ये है आरोप

पाकिस्तान जेल में कैद जाधव पर पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा जासूसी और आतंकवाद संबंधी आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के चलते उन्हें अप्रैल में पाकिस्तान की अदालत ने मौत की सजा सुनायी थी। इस फैसले का विरोध करते हुए भारत ने मई में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रूख किया था जिसपर सुनवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने अपना अंतिम फैसला सुनाए जाने तक सजा की तामील पर रोक लगा दी है।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए