लाइव न्यूज़ :

कुलभूषण जाधव मामला: मां चाहकर भी अपने लाल को गले न लगा सकीं, मुलाकात की खास बातें

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 25, 2017 16:05 IST

आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में एक मां चाहकर भी अपने बेटे को गले न लगा सकी पत्नी की भी आंखे भी नम ही रही।

Open in App

पाकिस्तान की जेल में जासूसी के आरोप में बंद पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी ने मुलाकात की। पाकिस्तान ने जाधव और मां को मानवीय आधार मुलाकात की इजाजत दी थी। इस मुलाकात के लिए उन्हें महज 30 मिनट का ही वक्त मिला था, लेकिन आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में एक मां चाहकर भी अपने बेटे को गले न लगा सकी पत्नी की भी आंखे भी नम रही। इस मुलाकात की कुछ खास बातें।

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से मां और पत्नी की मुलाकात के लिए भारत ने पाकिस्तान के सामने तीन शर्तें रखी थी। भारत पहले ही पाकिस्तान से सोवेरन गारंटी हासिल कर चुका था। इसके चलते भारत ने पाकिस्तान के सामने मुख्य तौर पर तीन शर्तें रखी थी।

पहली शर्त- मुलाकात के दौरान कुलभूषण के परिवार यानी मां और पत्नी से किसी भी तरह की पूछताछ की कोशिश नहीं की जाएगी। 

दूसरी शर्त- जब तक उनका परिवार पाकिस्तान की जमीन पर होगा उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी पाकिस्तान की होगी।

तीसरी शर्त- भारतीय उच्चायोग का एक अधिकारी हमेशा परिवार के साथ रहेगा। यहां तक कि जब परिवार कुलभूषण जाधव से मुलाकात कर रहा होगा तब भी।

 

टॅग्स :कुलभूषण जाधव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan: कुलभूषण जाधव के अपहरण में ISI की मदद करने वाले मुस्लिम ‘स्कॉलर’ की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की

विश्वकुलभूषण जाधव को राहत, कर सकेंगे ये अपील, पाकिस्तान संसद ने विधेयक को दी मंजूरी

विश्वकुलभूषण जाधव मामलाः पाकिस्तानी संसदीय समिति ने जाधव की सजा की समीक्षा की मांग करने वाले विधेयक को मंजूरी दी

विश्वकुलभूषण जाधव मामलाः पाकिस्तान ने ठुकराई भारत के वकील को नियुक्त करने की मांग

विश्वकुलभूषण जाधवः पाकिस्तान की संसद ने विधेयक की अवधि चार महीने बढ़ायी, जानिए क्या होगा असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर