लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के पास बस 4 दिन, भारत ने मांगा काउंसलर एक्सेस

By विनीत कुमार | Updated: July 16, 2020 14:04 IST

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान से कुलभूषण जाधव के पास राजनयिक पहुंच देने की मांग की है। जाधव पाकिस्तान की जेल में बंद हैं और उन्हें पाकिस्तान की सैन्य कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने 2016 में कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में किया था गिरफ्तारइंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने पिछले साल पाकिस्तान को सजा पर अमल करने से रोक दिया था

भारत ने पाकिस्तान से बिना किसी शर्त के भारतीय कुलभूषण जाधव के लिए राजनयिक पहुंच की मांग की है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। पिछले ही हफ्ते हालांकि पाकिस्तान ने दावा किया था कि मौत की सजा पाए जाधव ने कोई रिव्यू पिटिशन दाखिल करने से मना किया है और इसके बदले दया याचिका दायर करना चाहते हैं।

भारत ने कि यह कहते हुए दावे को खारिज कर दिया था कि ये इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) के आदेश को लागू करने के खिलाफ इस्लामाबाद का स्वांग है। बता दें कि सजा के खिलाफ रिव्यू पिटिशन दाखिल करने के लिए के लिए जाधव के सामने 20 जुलाई तक का वक्त है। पिछले हफ्ते भी भारत ने कहा था कि वह मौत की सजा पाए भारतीय कुलभूषण जाधव के मामले में कानूनी विकल्पों को टटोल रहा है। 

कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो)

गौरतलब है कि पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त जाधव को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। इसके कुछ हफ्तों बाद भारत ने जाधव को दूतावास पहुंच नहीं दिये जाने और उसे सुनाई गई मौत की सजा को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ आईसीजे में अपील की थी। 

आईसीजे ने तब पाकिस्तान को सजा पर अमल करने से रोक दिया था। हेग स्थित अदालत ने पिछले साल जुलाई में हुई कहा था कि पाकिस्तान को जाधव को दोषी ठहराए जाने और सजा पर 'प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार' करना चाहिए और बिना किसी देरी के उसे भारतीय दूतावास की पहुंच उपलब्ध करानी चाहिए।

कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने मार्च-2016 में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक साल बाद ही जाधव को मौत की सज सुना दी गई। इसके बाद भारत ने इस फैसले को आईसीजे में चुनौती दी थी। पाकिस्तान जहां दावा करता रहा है कि जाधन को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था, वहीं भारत का कहना है कि उन्हें ईरान से अगवा कर लिया गया था, जहां वे बिजनेस के सिलसिले में थे।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज