लाइव न्यूज़ :

दाहिने कान पर निशान, सिर और गले पर चोट: क्या कुलभूषण जाधव को टॉर्चर कर रहा है पाकिस्तान?

By स्वाति सिंह | Updated: December 26, 2017 13:20 IST

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी से इस्लामाबाद में मुलाकात हुई।

Open in App

क्या पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को टॉर्चर कर रहा है पकिस्तान? पकिस्तान ने दिखाने के लिए उनकी माँ और पत्नी से मुलाकात करा दी। लेकिन मुलाकात के समय जाधव को कांच की दीवार के पीछे रखा गया, फोन के माध्यम से बातचीत करवाई गई। लेकिन जो मुलाकात के वक्त की तस्वीरे हैं, उसे देखकर कुलभूषण को यातना दी जा रही है, ऐसी आशंका होती है।

जरा एक बार जाधव की पुरानी तस्वीरों और कल मुलाकात के समय की तस्वीरों को दोबारा देखिए। जाधव नीले रंग का कोट पहने दिख रहें हैं। अगर इस तस्वीर को गौर से देखें तो उनके दाहिने कान पर गहरे रंग का निशान दिख रहा है, साथ ही उनके सिर और गले पर भी कुछ निशान देखे गए हैं। 

कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जाधव के सिर पर कुछ चोट जैसे निशान हैं जो कि यातना के संकेत हैं। उन्होंने आशंका जताई कि ये जाधव को टॉर्चर करने वाले निशान हो सकते हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुलभूषण जाधव की दोस्त वंदना पवार ने कहा कि जाधव की जो तस्वीरे दिखाई दे रही है उसमें उनका चेहरा सूजा हुआ दिख रहा है। कुलभूषण 47 साल के हैं, लेकिन फोटो में वे 70 साल के बूढ़े लग रहे हैं।  ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान जाधव को बहुत टॉर्चर कर रहा है।

पाकिस्तान की अदालत ने कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने भारत की अपील के बाद इस फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम