लाइव न्यूज़ :

क्षमा बिंदु के सेल्फ मैरिज करने पर बोलीं भाजपा नेता- मंदिर में खुद से शादी करने की इजाजत नहीं, है हिंदू धर्म के खिलाफ

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 4, 2022 10:10 IST

क्षमा बिंदु के 11 जून को खुद से शादी करने के फैसले पर भाजपा की नगर इकाई की उपप्रमुख सुनीता शुक्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि उसे किसी भी मंदिर में खुद से शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसी शादियां हिंदू धर्म के खिलाफ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवडोदरा की 24 वर्षीय क्षमा बिंदु ने 11 जून को खुद से शादी करने का फैसला किया है।सुनीता शुक्ला का कहना है कि इससे हिंदुओं की आबादी कम होगी।

अहमदाबाद: भाजपा की नगर इकाई की उपप्रमुख सुनीता शुक्ला ने वडोदरा की 24 वर्षीय क्षमा बिंदु के 11 जून को खुद से शादी करने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भाजपा नेता सुनीता शुक्ला ने शुक्रवार को कहा, "मैं स्थल के चुनाव के खिलाफ हूं, उसे किसी भी मंदिर में खुद से शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसी शादियां हिंदू धर्म के खिलाफ हैं। इससे हिंदुओं की आबादी कम होगी। अगर कुछ भी धर्म के खिलाफ जाता है तो कोई कानून नहीं चलेगा।"

सुनीता शुक्ला ने कहा कि बिंदु मानसिक रूप से बीमार है। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि लड़का किसी लड़के से शादी कर सकता है या लड़की लड़की से शादी कर सकती है। बताते चलें कि वडोदरा में 24 वर्षीय क्षमा बिंदु सभी परंपराओं और शादी के संकल्पों के साथ खुद से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एएनआई को बिंदु ने कहा कि मेरे दिमाग में यह विचार लंबे समय से था लेकिन नहीं सोचा था कि यह संभव होगा। फिर मैंने 'सोलोगैमी' के बारे में पढ़ा। तभी मैंने सोचा कि चलो खुद से शादी कर लेते हैं।

क्या है सोलोगैमी मैरिज?

सोलोगैमी या सेल्फ मैरिज खुद के साथ की गई शादी को कहा जाता है। लगभग दो दशक पहले सोलोगैमी की शुरुआत हुई थी। जब फेमस प्रोटोगोनिस्ट Carrie Bradhshaw ने खुद से शादी करने की घोषणा की थी, तब सेल्फ मैरिज चर्चा में आई थी। इसके बाद इस शादी को कई लोगों ने तवज्जो दी। कोरोनाकाल में सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी में बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, इस तरह की शादी को कानूनी तौर पर कोई मान्यता नहीं दी जाती। 

टॅग्स :BJPवडोदराvadodara-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो