लाइव न्यूज़ :

कोविड स्थिति नियंत्रण में है, बंगाल में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा करे निर्वाचन आयोग: ममता

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:42 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि बंगाल में कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और निर्वाचन आयोग को राज्य की सात विधानसभा सीटों के लिए लंबित उपचुनाव की तारीखों की तत्काल घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों में कटौती न हो। बनर्जी ने कहा, ''(चुनाव खत्म हुए) पहले ही चार महीने हो चुके हैं और अब कोविड ​​​​-19 स्थिति भी पूरी तरह से नियंत्रण में है। लोगों को अपना वोट डालने का अधिकार है ... उन्होंने (ईसीआई) ने राजनीतिक दलों से राय मांगी थी । उन्होंने राज्य सचिवालय में कहा, ''मुझे लगता है कि निर्वाचन आयोग को तुरंत उपचुनाव की तारीखों की घोषणा करनी चाहिए क्योंकि हमें लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों में कटौती नहीं करनी चाहिए।'' पश्चिम बंगाल की सात विधानसभा सीटों जंगीपुर, शमशेरगंज, खरधा, भवानीपुर, दीनाहाटा, शांतिपुर और गोशाबा में उपचुनाव होने हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सूत्रों के अनुसार, नंदीग्राम सीट पर भाजपा के शुभेंदू अधिकारी से हारने वाली मुख्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने सीट खाली कर दी थी। बनर्जी ने नंदीग्राम के चुनाव परिणामों को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष एक मामला दायर कर रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष