लाइव न्यूज़ :

बंगाल में 15 सितंबर तक बढ़ाए गए कोविड प्रतिबंध, कोचिंग संस्थानों का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन

By भाषा | Updated: August 28, 2021 23:44 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोविड-19 के कारण लगी पाबंदियों को शनिवार को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया हालांकि अगले महीने से कोचिंग संस्थानों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन की अतिरिक्त छूट दी गई। प्रदेश सरकार ने 16 मई को लगाए गए प्रतिबंधों को आखिरी बार 31 अगस्त तक बढ़ाया था। सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, "प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग संस्थान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। बशर्ते परिसर को नियमित रूप से साफ किया जाए और अन्य कोविड-19 मानदंडों का पालन किया जाए।’’ आदेश में कहा गया, "मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाए रखना और स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रोटोकॉल का हर समय पालन किया जाना चाहिए।" राज्य में पहले ही सार्वजनिक बसों, टैक्सियों, ऑटो रिक्शा को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी जा चुकी है। सरकारी और निजी दोनों कार्यालयों को भी आधी जनशक्ति के साथ काम करने की अनुमति दी गई है। इसमें कहा गया है कि जिला प्रशासन, पुलिस आयुक्तालयों और स्थानीय अधिकारियों को कोविड-19 पर राज्य के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। यह आदेश एक सितंबर से लागू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्रिकेटईशान किशन ने 'व्हिसल पोडू' कहकर सीएसके प्रशंसकों को किया ट्रोल?, स्टेडियम छोड़ने के लिए कहा, तुम्हें प्लेऑफ से बाहर कर दिया, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की