लाइव न्यूज़ :

कोविड आर-वैल्यू अगस्त के दूसरे पखवाड़े में तेजी से बढ़कर 1.17 तक पहुंची

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:24 IST

Open in App

शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी कितनी तेजी से फैल रही है, यह बताने वाली आर-वैल्यू पिछले एक पखवाड़े में तेजी से बढ़कर 1.2 के करीब पहुंच गई है। यह मुख्य रूप से केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से प्रेरित है। इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंसेज, चेन्नई के शोधकर्ताओं के अनुसार 24 से 29 अगस्त के बीच की गई गणना के अनुसार आर-वैल्यू 1.17 थी, जबकि 14 से 17 अगस्त के बीच यह 0.89 थी।अगस्त के पहले 15 दिन में मामलों में तेजी से गिरावट के बाद आर वैल्यू में वृद्धि देखी गई। इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंसेज, चेन्नई में शोधकर्ताओं की टीम का नेतृत्व कर रहे सिताब्र सिन्हा ने कहा “उस तारीख (30 अगस्त) तक, स्थिति बहुत खराब दिख रही थी। भारत की आर-वैल्यू 1.2 के करीब पहुंच गई है। यह न केवल एक से अधिक है बल्कि पिछली बार जब तीसरी लहर का डर था, तब की तुलना में भी यह बहुत अधिक है। उस समय यह 1.03 थी।'' सिन्हा ने कहा, ''यह उन राज्यों से प्रेरित हैं, जहां अगस्त के अंतिम कुछ दिन में आर-वैल्यू एक से अधिक हो गई थी। इन राज्यों में मुख्य रूप से केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।'' केरल की आर-वैल्यू 1.33 है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या सबसे अधिक है। इसी तरह, मिजोरम की आर-वैल्यू 1.36, जम्मू-कश्मीर की 1.25, महाराष्ट्र की 1.06 और आंध्र प्रदेश की 1.09 है।आर-वैल्यू यह दर्शाती है कि एक संक्रमित व्यक्ति औसतन कितने लोगों को संक्रमित करता है। दूसरे शब्दों में, यह बताती है कि एक वायरस कितनी 'गति' से फैल रहा है। यदि आर-वैल्यू एक से कम है तो, इसका मतलब यह होगा कि नये संक्रमित लोगों की संख्या इससे पूर्व की अवधि में संक्रमित हुए लोगों की संख्या से कम होगी, जिसका मतलब है कि रोग के मामले घट रहे हैं। आर-वैल्यू जितनी कम होगी, उतनी तेजी से रोग घटेगा। इसके उलट, यदि ‘आर’ एक से अधिक होगा तो हर चरण में संक्रमितों की संख्या बढ़ेगी--तकनीकी रूप से, इसे महामारी का चरण कहा जाता है। यह संख्या जितनी बड़ी होगी, महामारी आबादी में उतनी ही तेजी से फैलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos