लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: देश में 167 दिन बाद संक्रमण से मौत के सबसे कम मामले

By भाषा | Updated: September 6, 2021 10:26 IST

Open in App

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,948 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,30,27,621 हो गई। वहीं, 219 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,40,752 हो गई। पिछले 167 दिन में सामने आए संक्रमण से मौत के ये सबसे कम मामले हैं और कोविड-19 मृत्यु दर भी घटकर 1.33 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में 23 मार्च को एक दिन में कोविड-19 से 199 लोगों की मौत हुई थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,04,874 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.23 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 5,174 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.44 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब OTT प्लेटफॉर्म पर तंबाकू विरोधी चेतावनी दिखाना जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए नियम

भारतMonkeypox: मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किए दिशा-निर्देश

भारतगृह मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल देशों में काम करने वाले मानवाधिकार एनजीओ का एफसीआरए लाइसेंस रद्द किया

भारतमहाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर ने सांसद नवनीत राणा की गिरफ्तारी का ब्योरा मांगा, हनुमान चालीसा विवाद के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

भारतजहांगीरपुरी हिंसा: CJI को पत्र लिख मामले पर स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील