लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: इस महीने में तीसरी बार सामने आए 30 हजार से कम नए मामले

By भाषा | Updated: December 14, 2020 11:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसम्बर भारत में इस महीने में तीसरी बार एक दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर सोमवार को 98.84 लाख के पार चले गए, जिनमें से 93.88 से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 27,071 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 98,84,100 हो गए। वहीं 336 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,43,355 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार देश में 93,88,159 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.98 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

देश में लगातार आठ दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी कुल 3,52,586 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.57 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 13 दिसम्बर तक 15,45,66,990  नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,55,157 नमूनों का परीक्षण रविवार को किया गया।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे मे जिन 336 लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 लोग महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के 47, दिल्ली के 33, केरल के 29 और पंजाब के 20 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वायरस से अभी तक देश में 1,43,355 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 48,209, कर्नाटक के 11,944, तमिलनाडु के 11,895 , पश्चिम बंगाल के 9,057, उत्तर प्रदेश के 8,072 , आंध्र प्रदेश के 7,057 और पंजाब के 5,077 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?