लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दिल्ली के अस्पतालों में 321 आईसीयू, ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों को जोड़ा गया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवम्बर केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए दिल्ली के चिकित्सा बुनियादी ढांचे में सुधार के प्रयासों के तहत, राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में इस सप्ताह 205 आईसीयू बिस्तर और ऑक्सीजन की सुविधा वाले 116 बिस्तर जोड़े गए।

विभिन्न अस्पतालों को देने के लिए बेंगलुरु स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से 120 वेंटिलेटर भी आ चुके हैं जबकि अधिकारियों ने दिल्ली में प्रतिदिन आरटी-पीसीआर जांच की क्षमता 37,200 तक बढ़ा दी है।

गृह मंत्रालय (एमएचए) के एक अधिकारी ने बताया कि 16 नवंबर से, केंद्र और दिल्ली सरकारों और निजी संस्थानों से संबंधित अस्पतालों में अतिरिक्त 205 आईसीयू बिस्तर जोड़े गए हैं।

उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की सुविधा वाले 116 बिस्तरों को भी जोड़ा गया है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को 30,735 आरटी-पीसीआर जांच की गई थी और आरटी-पीसीआर जांच की संख्या 15 नवम्बर को केवल 12,055 थी।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 7,546 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 5.1 लाख से अधिक पहुंच गया था जबकि इस महामारी से 98 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 8,041 हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग