लाइव न्यूज़ :

Kolkata Rain: रातभर भारी बारिश के बाद जनजीवन वापस पटरी पर लाने की कोशिश जारी, कई इलाके अब भी जलमग्न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2025 10:54 IST

Kolkata Rain:मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खराब मौसम के कारण मंगलवार को दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे।

Open in App

Kolkata Rain:कोलकाता में भारी बारिश के बाद बुधवार को जनजीवन पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। सॉल्ट लेक और शहर के उत्तरी व मध्य भाग के कुछ हिस्सों में अब भी जलभराव है। कोलकाता में एक दिन पहले मूसलाधार बारिश के कारण 10 लोगों की मौत हो गयी थी और सामान्य जनजीवन ठप हो गया था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शहर में भारी बारिश की संभावना से इनकार किया है।

हालांकि, उसने अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर गरज एवं तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। कोलकाता और आसपास के निचले इलाकों से रात भर पानी निकाला गया, लेकिन बिधाननगर के निवासी अब भी बाढ़ से जूझ रहे हैं, वाहन धीमी गति से चल रहे हैं और पैदल यात्री जलमग्न गलियों से होकर गुजरने को मजबूर हैं। दुर्घटनाओं से बचने के लिए बिधाननगर नगर निगम ने मंगलवार शाम को स्ट्रीट लाइट्स बंद रखीं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खराब मौसम के कारण मंगलवार को दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे। वह बुधवार को पंडालों का दौरा करने के साथ ही कालीघाट में नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र का उद्घाटन भी कर सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन त्योहारों के मौसम से पहले सामान्य जनजीवन बहाल करना प्रशासन के लिए तात्कालिक चुनौती बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि और अधिक बारिश की आशंका को देखते हुए बुधवार को कोलकाता और आसपास के जिलों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कोलकाता और आसपास के जिलों में सोमवार को रात भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से नौ की मौत करंट लगने से हुई। यह लगभग चार दशकों में सबसे भारी बारिश थी।

इससे हवाई, रेल और सड़क परिवहन ठप हो गया, शैक्षणिक संस्थान बंद हो गए और राज्य सरकार को दुर्गा पूजा की छुट्टियां समय से पहले घोषित करनी पड़ीं। चौबीस घंटे से भी कम समय में 251.4 मिलीमीटर बारिश 1986 के बाद से सबसे अधिक थी और पिछले 137 वर्षों में एक दिन में हुई छठी सबसे अधिक वर्षा थी।

टॅग्स :कोलकाताKolkata Municipal Corporationपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी