लाइव न्यूज़ :

Kolkata Rape-Murder Case: 39 दिन के बाद न्याय?, विनीत गोयल की जगह मनोज वर्मा होंगे कोलकाता पुलिस आयुक्त, डीएमई और डीएचएस नए बनाए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 17, 2024 18:45 IST

Kolkata Rape-Murder Case: विनीत कुमार गोयल को एडीजी और आईजीपी, एसटीएफ, पश्चिम बंगाल के पद पर स्थानांतरित और तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक और चिकित्सा शिक्षा के निदेशक को पद से हटाया गया है।डॉ कौस्तव नायक को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।ममता बनर्जी के आवास पर राज्य सरकार और आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों के बीच बैठक हुई थी।

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बदलाव कर दिया है। कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल की जगह मनोज कुमार वर्मा कोलकाता पुलिस के नए आयुक्त होंगे। विनीत कुमार गोयल को एडीजी और आईजीपी, एसटीएफ, पश्चिम बंगाल के पद पर स्थानांतरित और तैनात किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक और चिकित्सा शिक्षा के निदेशक को पद से हटाया गया है। डॉ कौस्तव नायक को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। आरजी कर अस्पताल मामले में सोमवार शाम को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर राज्य सरकार और आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों के बीच बैठक हुई थी। 11 अधिकारी को यहां से वहां भेजा गया है। इसमें 7 आईपीएस हैं। 

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को विनीत गोयल की जगह मंगलवार को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। आरजी कर अस्पताल में एक चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले से निपटने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे गोयल को हटाने की घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारी के साथ बैठक की थी।

गोयल 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं और उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) बनाया गया था। वर्मा 1998 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वह एडीजी और आईजी (कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब एडीजी और आईजी (कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी जावेद शमीम को सौंपी गई है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक (डीएमई) डॉ कौस्तव नायक और स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक (डीएचएस) डॉ देबाशीष हालदार को मंगलवार को उनके पद से हटा दिया। स्वास्थ्य विभाग के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों के बीच सोमवार रात हुई बैठक होने के बाद यह आदेश जारी किया गया है।

बैठक में ममता ने नायक और हालदार को उनके पद से हटाने का वादा किया था। स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार, डॉ स्वप्न सोरेन को स्वास्थ्य सेवाओं का नया प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ सुपर्णा दत्ता चिकित्सा शिक्षा की विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) होंगी।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक से दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में पिछले 39 दिनों से प्रदर्शन कर रहे कनिष्ठ चिकित्सक राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता के लिए स्वास्थ्य सेवा निदेशक, चिकित्सा शिक्षा निदेशक और स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीकोलकातापश्चिम बंगालसीबीआईसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप