लाइव न्यूज़ :

कोलकाता डॉक्टर मर्डर-रेप केस में HC का प्रिंसिपल पर आदेश, 'वह बहुत ताकतवर है, छुट्टी पर भेजिए'

By आकाश चौरसिया | Updated: August 13, 2024 13:28 IST

कोलकाता रेप-मर्डर केस में हाईकोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष को आज ही छुट्टी पर चले जाने का आदेश दिया है। साथ में कहा कि वो बहुत ताकतवर है। दूसरी तरफ दोपहर 1 बजे तक केस डायरी भी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देकलकत्ता HC ने आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल संदीप घोष को लंबी छुट्टी जाने का दिया आदेशकोर्ट ने कहा, अगर प्रिंसिपल नहीं डॉक्टरों के माता-पिता की देखभाल करेग, तो आखिर कौन...यही नहीं, कोर्ट ने दोबार से नियुक्ति दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए

Kolkata Rape-Murder: कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल संदीप घोष को लंबी छुट्टी पर जाने के लिए कह दिया है, साथ में कहा कि वह बहुत ताकतवर है। प्रिंसिपल संदीप घोष उसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल है, जहां रेजिडेंट डॉक्टर के साथ अपराध हुआ। जैसे-जैसे यह मामला तूल पकड़ता गया, वैसे ही प्रिंसिपल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन कुछ घंटों के भीतर उन्हें दोबारा नियुक्त किया गया। 

पीड़िता और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल पर डॉक्टर संदीप घोष ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने त्याग के बाद घोषणा की थी कि पीड़िता उनकी बेटी की तरह थी, मैं इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्याग देता हूं। लेकिन उन्हें फिर से 24 घंटे बाद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल के तौर पर नियुक्त किया गया।

कोलकाता के रेजिडेंट डॉक्टर रेप-मर्डर केस में हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। HC ने बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए दोपहर 1 बजे तक इस मामले की  केस डायरी मांगी है। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष को आज ही छुट्टी पर चले जाना चाहिए। 

कोर्ट ने इस केस को हैंडल करने को लेकर राज्य सरकार से कड़े सवाल किए, पूछा कि जूनियर डॉक्टर के मां-पिता जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और यहां तक कि आप डॉ. घोष को बचा रहे हैं, इतने बड़े हादसे और युवा महिला की मौत से उस पर कोई असर नहीं पड़ा है।

कलकत्ता के चीफ जस्टिस टीएस शिवागनानाम ने कहा कि प्रिंसिपल वहां पर काम कर रहे सभी डॉक्टरों के माता-पिता की तरह हैं, अगर वो नहीं दुख जाहिर करेंगे तो आखिर कौन चिंता प्रकट करेगा? यहां काम करने से अच्छा है वो घर चले जाएं। 

अदालत ने गरजते हुए कहा, "कोई भी आदमी कानून से ऊपर नहीं है..., उसने कैसे पद छोड़ दिया और फिर उसे एक और जिम्मेदारी से पुरस्कृत की गई?" कोर्ट ने दोपहर 2 बजे तक पुलिस की केस डायरी की मांग करते हुए डॉ. घोष का त्यागपत्र दाखिल करने का भी निर्देश दिया और कहा, "हम देखना चाहते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है।"

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल