लाइव न्यूज़ :

Kolkata: 'मेडिकल छात्रों के खिलाफ एक शब्द नहीं.., उनकी मांग जायज', ममता बनर्जी की सफाई

By आकाश चौरसिया | Updated: August 29, 2024 13:30 IST

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने भाजपा के खिलाफ बोला है, ना कि छात्रों के खिला फ बोला है। उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार के समर्थन से राज्य में अराजकता पैदा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देKolkata Rape-Murder Case: ममता बनर्जी ने अपने बयान पर दी सफाईKolkata Rape-Murder Case: मेडिकल छात्रों को नहीं दी धमकीKolkata Rape-Murder Case: डिजिटल मीडिया समेत अन्य चैनल भ्रामक खबर चला रहे

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी ने कोलकाता में हुए जूनियर डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में गुरुवार को बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक शब्द भी उन मेडिकल स्टूडेंट्स पर नहीं कहा, जो लंबे समय से न्याय को लेकर मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कहा कि भाजपा ने दुष्प्रचार करते हुए कहा कि प्रदेश की सीएम का बयान दिया कि प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को धमकी दी। सीएम ने कहा कि ये पूरी तरह से गलत है। 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "सीएम ने उन बातों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में दुष्प्रचार अभियान तरीके से चलाया है। ऐसा प्रतीत किया जा रहा है कि प्रदेश मुखिया मेडिकल स्टूडेंट्स के खिलाफ है। उन्होंने ये भी कहा कि वो बहुत स्पष्ट शब्दों में कह रही हैं कि उन्होंने मेडिकल या रेप से संबंधित आंदोलनकारी छात्रों को लेकर कुछ नहीं कहा है। उनका आंदोलन वास्तविक है। मैंने उन्हें धमकी नहीं दी है, जबकि कुछ लोग आरोप लगाते हुए आरोपी बना रहे हैं"। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने भाजपा के खिलाफ बोला है और उन पर केंद्र सरकार के समर्थन से राज्य में अराजकता पैदा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

ममता बनर्जी अपने ट्वीट में आगे लिखती हैं कि केंद्र सरकार की मदद से वे प्रदेश में कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं और मैं उनके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती हूं। मैं यह भी स्पष्ट करना चाहती हूं कि कल अपने भाषण में मैंने जिस वाक्यांश ("फोंश करा") का इस्तेमाल किया था, वह श्री रामकृष्ण परमहंस देव का एक उद्धरण है। महान संत ने कहा था कि कभी-कभी आवाज उठाने की जरूरत होती है। जब अपराध और आपराधिक वारदातें होती हैं, तो विरोध की आवाज उठानी पड़ती है। उस बिंदु पर मेरा भाषण महान रामकृष्णवादी कहावत का सीधा संकेत था।

टॅग्स :Mamta Banerjeekolkataटीएमसीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए