लाइव न्यूज़ :

कोलकाताः कांग्रेस और राजनीति में मेरा दूसरा जन्मदिन?, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत टीएमसी में 4 साल तक रहने के बाद कांग्रेस में फिर से लौटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2025 16:43 IST

कोलकाताः अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में इसी निर्वाचन क्षेत्र से 2014 का लोकसभा चुनाव भी जीता था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और राजनीति में यह मेरा दूसरा जन्मदिन है।लोगों के वास्ते लड़ने के लिए पार्टी की प्रदेश इकाई का एक बड़ा कदम है।केंद्र सरकार में कई प्रमुख मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी।

कोलकाताः पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस में चार साल तक रहने के बाद बुधवार को फिर से कांग्रेस में शामिल हो गये। पूर्व लोकसभा सदस्य अभिजीत मुखर्जी को यहां कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पश्चिम बंगाल के पार्टी मामलों के प्रभारी महासचिव एवं जम्मू कश्मीर के विधायक गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा पार्टी का झंडा सौंपे जाने के बाद मुखर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस और राजनीति में यह मेरा दूसरा जन्मदिन है।’’

अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने पिछले साल जून में कांग्रेस में पुनः शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन विभिन्न राज्यों में चुनावों के कारण यह अब हो सका है। जुलाई 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के चार साल बाद वह कांग्रेस में लौट आए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि यह पश्चिम बंगाल के लोगों के वास्ते लड़ने के लिए पार्टी की प्रदेश इकाई का एक बड़ा कदम है।

अभिजीत मुखर्जी ने 2012 में कांग्रेस के टिकट पर जंगीपुर लोकसभा उपचुनाव जीता था, जब उनके पिता प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। प्रणब मुखर्जी इससे पहले कांग्रेस के मंत्री के रूप में केंद्र सरकार में कई प्रमुख मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी। अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में इसी निर्वाचन क्षेत्र से 2014 का लोकसभा चुनाव भी जीता था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताप्रणब मुख़र्जीममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?