लाइव न्यूज़ :

CJI चंद्रचूड़ की डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील, मरीज इंतजार कर रहें.. नहीं होगी वापसी पर कार्रवाई

By आकाश चौरसिया | Updated: August 22, 2024 12:39 IST

Kolkata rape-murder case: सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील करते हुए कहा, आप वापस आइए मरीज इंतजार कर रहे हैं। इतनी ही नहीं उन्होंने कहा कि वो खुद अस्पताल की फर्श पर सोए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देKolkata rape-murder case: सुप्रीम कोर्ट की डॉक्टरों से भावनात्मक अपीलKolkata rape-murder case: सीजेआई ने कहा, एक दिन वो भी अस्पताल की फर्श में सोएKolkata rape-murder case: ऐसे में मरीज आपका इंतजार कर रहे हैं

Kolkata rape-murder case:सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए धरना दे रहे रेजिडेंट जूनियर डॉक्टरों को काम पर वापस जाने का निर्देश दिया। इसके साथ एम्स नागपुर की परीषद को इस बात के लिए सुनिश्चित किया कि आप काम पर बिना चिंता के वापस लौटे और आपके विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। तीन जस्टिस की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है, जिसमें मुख्य रूप से खुद मुख्य न्यायाधीश सीजेआई चंद्रचूड़ शामिल हैं।

पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल हैं, उन्होंने कहा, "एक बार जब वे ड्यूटी पर वापस आ जाएंगे, तो हम अधिकारियों पर प्रतिकूल कार्रवाई नहीं करने के लिए दबाव डालेंगे। अगर डॉक्टर काम नहीं करेंगे तो सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा कैसे चलेगा।"

चीफ जस्टिस ने तो रेजिडेंट डॉक्टरों से मार्मिक अपील करते हुए कह दिया कि जिस तरह से आज मरीज अस्पतालों में आपका इंतजार कर रहे हैं, कुछ उसी तरह उन्होंने भी एक वक्त अस्पताल की फर्श पर डॉक्टरों का इंतजार किया था।

पीठ ने कहा कि अगर उसके बाद आपको कोई कठिनाई हो तो हमारे पास आएं, लेकिन पहले उन्हें काम पर आने दें। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दायर रिपोर्ट पर गौर किया।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले ने देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू किया। फिर मचे बवाल को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और चिकित्सा पेशेवरों के लिए सुरक्षा दिशानिर्देशों की सिफारिश करने के लिए एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स की स्थापना की। गौरतलब हे कि घटना की जांच सीबीआई कर रही है।

SC ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि वह पूरे भारत में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। कोर्ट ने कहा, “अगर महिलाएं काम पर नहीं जा सकतीं और सुरक्षित नहीं रह सकतीं, तो हम उन्हें समानता के बुनियादी अधिकार से वंचित कर रहे हैं। हमें कुछ करना होगा”।

कोलकाता सरकार के अंतर्गत चल रहे आरजी सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। डॉक्टर का शव, गंभीर चोटों के साथ, 9 अगस्त को अस्पताल के चेस्ट डिपार्टमेंट के सेमिनार हॉल में पाया गया था। अगले दिन, मामले के सिलसिले में कोलकाता पुलिस ने एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया था।

13 अगस्त को, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जांच को कोलकाता पुलिस से सीबीआई को ट्रांसफर करने का आदेश दिया, जिसने 14 अगस्त को अपनी जांच शुरू की।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकोलकातारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?