लाइव न्यूज़ :

Odisha Assembly Pramila Mallik: प्रमिला मलिक का इस्तीफा, ओडिशा में रचेंगी इतिहास, पहली महिला विस अध्यक्ष बनेंगी, जानें कौन हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 21, 2023 14:04 IST

Odisha Assembly Pramila Mallik: ओडिशा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक ने बृहस्पतिवार को नवीन पटनायक मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा और राज्यपाल के पास भेज दिया।आरक्षित सीट बिंझारपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। बीजद के पास अपने 112 विधायकों के साथ सदन में स्पष्ट बहुमत है।

Odisha Assembly Pramila Mallik: ओडिशा की राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक ने इतिहास रच दिया। पहली बार विधानसभा की अध्यक्ष बनने जा रही हैं। यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं। छह बार के बीजद विधायक मलिक आरक्षित सीट बिंझारपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

बीजू जनता दल (बीजद) ने शुक्रवार को होने वाले अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्य की राजस्व मंत्री प्रमिला मलिक को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस साल मई में बिक्रम केशरी अरुख के राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उनके इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था। बीजद के पास अपने 112 विधायकों के साथ सदन में स्पष्ट बहुमत है।

छह बार के विधायक मलिक ने नवीन पटनायक सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने अपने चयन के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया और विधानसभा की निष्पक्ष कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने का वादा किया।

मुझे स्पीकर उम्मीदवार बनाकर मुख्यमंत्री ने साबित कर दिया है कि महिलाएं हर काम करने में सक्षम हैं। मुझ पर भरोसा जताने और शीर्ष पद के लिए मुझे चुनने के लिए मैं सीएम नवीन पटनायक का आभारी हूं। मलिक ने कहा, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि विधानसभा निष्पक्ष तरीके से काम करे। शीर्ष पद है और मैं सभी को साथ लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास करूंगी।

मलिक के इस्तीफा देने के बाद नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री समेत 20 मंत्री हैं। सूत्रों ने बताया कि मलिक ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं। पिछले मंत्रिमंडल फेरबदल में बिक्रम केशरी अरुखा को वित्त मंत्री बनाए जाने के बाद ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष का पद खाली है।

मलिक का ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है क्योंकि 147 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के 113 सदस्य हैं। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 22 और कांग्रेस के नौ विधायक हैं। एक निर्दलीय और एक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का विधायक है।

सूत्रों ने बताया कि विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस के इस चुनाव के लिए कोई प्रत्याशी खड़ा करने की संभावना नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 22 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे होगा और इसी दिन विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। सत्र चार अक्टूबर तक संचालित होने की उम्मीद है।

चुनाव के लिए नामांकन भरने की तारीख 21 सितंबर है। पहले अध्यक्ष पद का चुनाव 21 सितंबर को होना था लेकिन बाद में भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की थी क्योंकि यह पश्चिमी ओडिशा के कृषि पर्व नुआखाई के मौके पर हो रहा था। इसके बाद चुनाव 22 सितंबर के लिए स्थगित कर दिया गया।

 

 

टॅग्स :Odisha Assemblyओड़िसाOdisha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार