लाइव न्यूज़ :

जानिए 7 दिसंबर को क्या हुआ थाः जापान ने यूएस पर हमला किया, 2400 से ज़्यादा अमरीकी सैनिक मारे गए

By भाषा | Updated: December 7, 2019 07:07 IST

दरअसल 1941 में 7 दिसंबर को जापान के बमवर्षकों ने हवाई में स्थित अमेरिका के नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था और इस दौरान छह जंगी जहाज़, 112 नौकाएं और 164 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए। हमले में कुल 2400 से ज़्यादा अमरीकी सैनिक मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसात दिसंबर की तारीख में इतिहास की दर्ज दूसरी बड़ी घटना 2001 की है, जब अफगानिस्तान में तालिबान ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया।ईस्ट तिमोर के आजादी का ऐलान करने के तत्काल बाद इंडोनेशिया की सेना ने हमला करके उसे अपने कब्जे में ले लिया।

साल के आखरी महीने का सातवां दिन इतिहास में दो बड़ी अन्तरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है।

दरअसल 1941 में 7 दिसंबर को जापान के बमवर्षकों ने हवाई में स्थित अमेरिका के नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था और इस दौरान छह जंगी जहाज़, 112 नौकाएं और 164 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए। हमले में कुल 2400 से ज़्यादा अमरीकी सैनिक मारे गए थे।

सात दिसंबर की तारीख में इतिहास की दर्ज दूसरी बड़ी घटना 2001 की है, जब अफगानिस्तान में तालिबान ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरुआत हुई। अफ़ग़ानिस्तान के नए अंतरिम प्रशासन के प्रमुख हामिद करज़ई और तालिबान नेतृत्व के बीच हुए समझौते के बाद कट्टरपंथियों ने अपना यह महत्वपूर्ण गढ़ छोड़ने का फैसला किया।

देश दुनिया के इतिहास में 7 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1782 : मैसूर के हैदर अली का निधन।

1825 : भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कलकत्ता पहुंचा।

1941 : जापानी सेनाओं ने हवाई में अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर हमला किया।

1975 : ईस्ट तिमोर के आजादी का ऐलान करने के तत्काल बाद इंडोनेशिया की सेना ने हमला करके उसे अपने कब्जे में ले लिया।

1988 : उत्तर पश्चिम अर्मेनिया में भीषण भूकंप के कारण कई शहर तबाह हो गए।

1995 : संचार उपग्रह इन्सेट 2 सी का प्रक्षेपण।

2001: तालिबान ने कई हफ्ते की अमेरिकी बमबारी के बाद अपना धार्मिक गढ़ कांधार छोड़ने का फैसला किया।

2004 : अफगानिस्तान में हामिद करजई ने पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाजापानकोलकातामुंबईअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार