लाइव न्यूज़ :

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में सीएम बसवराज बोम्मई ने क्या कहा, जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 21, 2022 14:06 IST

सीएम बसावराज ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शांति-व्यवस्था को बनाये रखें, पुलिस को आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल चुके हैं और इस केस से संबंधित हर पहलू की जानकारी मैं ले रहा हूं। दोषियों को दंड देना इस समय हमारी पहली प्राथमिकता है और हम उस तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा, पुलिस ने हत्यारों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगाबसवराज बोम्मई ने शिमोगा की जनता से शांति बनाये रखने की अपील की हैशिमोगा मेों बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और पुलिस लगातार पूरे क्षेत्र में चक्रमण कर रही है

बेंगलुरु: शिमोगा में कल देर शाम हुई बजरंग दल के 26 साल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा कि पुलिस ने हत्यारों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसके साथ सीएम बसावराज ने सिमोगा की जनता से अपील करते हुए कहा, "सभी लोग शांति-व्यवस्था को बनाये रखें, पुलिस को आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल चुके हैं। सिमोगा की जनता धैर्य से काम ले और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहे। पुलिस मामले में तेजी से एक्शन ले रही है और सभी वरिष्ठ अधिकारी इस केस से संबंधित हर पहलू की जानकारी मुझे दे रहे हैं। दोषियों को दंड देना इस समय हमारी पहली प्राथमिकता है और हम उस तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।" 

वहीं राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के कथित आरोपों पर कि 'मुस्लिम गुंडे' इस हत्या के लिए जिम्मेदार हैं, सीएम बोम्मई ने कहा, "मैं मंत्री के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।"

हर्षा की हत्या के बाद से सिमोगा में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। शहर में कानून भंग की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और पुलिस लगातार पूरे क्षेत्र में चक्रमण कर रही है।

इस हत्या के मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बयान जारी करते हुए कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के मामले में पुलिस को सुराग मिल गये हैं। अभी तक इस मामले में किसी संगठन के हाथ होने की जानकारी सामने नहीं आयी है।

गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने कहा कि शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। हत्या के तुरंत बाद इसे लेकर हल्के विरोध प्रदर्शन हुए थे लेकिन लेकिन अभी स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है।

कथिततौर पर इस हत्याकांड की सबसे बड़ी वजह के तौर पर बुरका विवाद के कारण राज्य में उत्पन्न हुए तनाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी जो बयान दिया है उसके मुताबिक उन अटकलों का खंडन किया गया है जिसके अनुसार हर्षा की हत्या को बुरका विवाद से जोड़ा जा रहा था।

मालूम हो कि बीते दिसंबर महीने में कर्नाटक के उडुपी जिला में हिजाब विवाद पैदा हुआ था। जब एक सरकारी स्कूल की कक्षा 9 की एक छात्रा को स्कूल प्रबंधन के आदेश पर कक्षा में जाने से पहले हिजाब उतारना पड़ा था।

वहीं शिमोगा में भी 13 छात्राओं ने जब स्कूल में हिजाब हटाने से इनकार कर दिया था तो स्कूल प्रबंधन ने उन्हें कैंपस में प्रवेश से रोक दिया था। 

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादBasavaraj Bommaiबजरंग दलक्राइममर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष