लाइव न्यूज़ :

Kisan Mahapanchayat: नोएडा में आज महापंचायत, किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने टप्पल में रोका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2024 14:29 IST

Kisan Mahapanchayat: हालांकि, रात में पुलिस ने महिलाओं, बुजुर्गों को रिहा कर दिया, लेकिन अब भी 123 किसान पुलिस हिरासत में हैं।

Open in App

Kisan Mahapanchayat: किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रेटर नोएडा में बुधवार को बुलाई गई महापंचायत में शामिल होने के लिए निकले किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने अलीगढ़ जिले के टप्पल में ही रोक लिया। किसान नेताओं ने यह दावा किया। किसान यूनियन ने दावा किया कि यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को भी मुजफ्फरनगर में ही रोक लिया गया।

भारतीय किसान यूनियन की गौतमबुद्ध नगर इकाई के प्रवक्ता सुनील प्रधान ने बताया कि महापंचायत में शामिल होने के लिए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत मुजफ्फरनगर से ग्रेटर नोएडा के लिए सुबह निकले और उन्हें भौंरा कलां थाना क्षेत्र में रोक दिया गया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘महापंचायत में भाग लेने के लिए आ रहे यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को अलीगढ़ जिले के टप्पल में ही रोक दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नजरबंद कर लिया है।’’ राकेश टिकैत मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलीगढ़ जिले में इगलास आए हुए थे। प्रधान ने कहा कि राकेश टिकैत के बेटे एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत महापंचायत के लिए ग्रेटर नोएडा में ‘जीरो पॉइंट’ पहुंच गए हैं जहां हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा हैं।

गौतमबुद्व नगर के नोएडा में सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों में से 160 से अधिक किसानों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, रात में पुलिस ने महिलाओं, बुजुर्गों को रिहा कर दिया, लेकिन अब भी 123 किसान पुलिस हिरासत में हैं। गिरफ्तारी के विरोध में आज किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों की महापंचायत ग्रेटर नोएडा के ‘जीरो पॉइंट’ पर बुलाई है। 

टॅग्स :Kisan Mahapanchayatकिसान आंदोलनfarmers protestनॉएडाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील