लाइव न्यूज़ :

किसानों के सिर फोड़ने का मामला : किसानों ने करनाल में बुलाई महापंचायत, एसडीएम पर कार्रवाई की मांग

By उस्मान | Updated: September 7, 2021 11:49 IST

करनाल में 29 अगस्त को प्रदर्शन कर रहे किसानों का सर फोड़ने का ऑर्डर देने वाले करनाल एसडीएम के खिलाफ किसान लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे29 अगस्त को प्रदर्शन कर रहे किसानों का सर फोड़ने का ऑर्डर देने के खिलाफ पंचायतएसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ सरकार तत्काल कार्रवाई करने की मांगकिसानों ने अपना आंदोलन अब तेज कर दिया

करनाल में 29 अगस्त को प्रदर्शन कर रहे किसानों का सर फोड़ने का ऑर्डर देने वाले करनाल एसडीएम के खिलाफ किसान लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर ही किसानों ने आज करनाल में महापंचायत बुलाई है। किसानों की मांग है कि एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ सरकार तत्काल कार्रवाई करें।

कृषि कानूनों के खिलाफ पहले से ही सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान पुलिस के बर्बर रवैये से भी नाराज है। किसानों ने अपना आंदोलन अब तेज कर दिया है। यूपी के मुजफ्फरनगर में हाल में आयोजित हुई किसान महापंचायत के बाद आज किसान संगठनों ने करनाल में महापंचायत का ऐलान किया है।

अपनी मांगों के बारे में कोई जवाब नहीं मिलने के बाद नाराज किसान संगठनों ने करनाल स्थित मिनी सचिवालय घेरने का एलान किया हुआ है। किसानों की महापंचायत को देखते हुए स्थानिय प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। करनाल और उसके चार पड़ोसी जिलों कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत और कैथल में भी इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

29 अगस्त को करनाल में पुलिस कार्रवाई से नाराज किसानों ने पूरे हरियाणा में कई सड़कों को बंद कर प्रदर्शन किया था। 29 अगस्त को करनाल में एक टोल नाके पर प्रदर्शनकारी किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम का विरोध किया था। जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर जमकर लाठीचार्ज किया था।

लाठीचार्ज में कई किसानों को गंभीर चोटें भी आईं। इसके साथ ही पुलिस ने कई किसानों को गिरफ्तार भी कर लिया था। करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज की खबर फैलते ही पूरे हरियाणा में जगह–जगह किसानों ने सड़क पर उतरकर हाईवे जाम करना शुरू कर दिया था।

किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे समेत राज्य की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा करने के बाद ही किसानों ने सड़कें खाली की थी।

इससे पहले करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा के विवादास्पद वीडियो की भी खूब आलोचना हुई। इस वीडियो में एसडीएम पुलिस को प्रदर्शनकारियों का ‘सिर फोड़ने' का आदेश देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के सामने आने के बाद किसान संगठन करनाल एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ गए हैं। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पहले तो अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की बात की थी।

लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रशासन की कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कदम बताने के बाद चौटाला भी सीएम के साथ सुर में सुर मिलाते नजर आए थे। अब देखना यह हैं कि किसानों के प्रदर्शन का सामाना सरकार आगे किस तरह से करती है।  

टॅग्स :Kisan Mahapanchayatमुजफ्फरपुरKarnal SDMMuzaffarnagar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPM Kisan 22nd Installment Date: 9.32 करोड़ किसान को तोहफा, 13 मार्च को 2000 रुपये मिलेंगे?

कारोबारकृषि क्षेत्र में एआई की चुनौतियां भी कम नहीं 

क्राइम अलर्टMuzaffarnagar News: काकड़ा गांव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की मौत; छह घायल

कारोबारसीएम योगी बोले-जब तक किसान गरीब रहेगा तब तक भारत अमीर नहीं हो सकता, वीडियो

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी