लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: चंडीगढ़ में 11 साल के अविजोत की हुई 'गिरफ्तारी'? जानिए क्या है पूरा मामला

By बलवंत तक्षक | Updated: July 19, 2021 07:32 IST

किसान आंदोलन के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। किसानों ने दावा किया कि चंडीगढ़ में आंदोलन के दौरान पुलिस ने एक बच्चे को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ में किसान आंदोलन के दौरान 11 साल के बच्चे अविजोत सिंह की कथित गिरफ्तारी पर बवालकिसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने शेयर किया था वीडियो, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी उठाए थे सवालपुलिस का बच्चे की गिरफ्तारी से इनकार, कहा- अविजोत खुद पुलिस वैन में बैठ गया था, बाद में उसे उतारा गया

चंडीगढ़ में किसान आंदोलन के दौरान 11 साल के बच्चे अविजोत सिंह की 'गिरफ्तारी' को लेकर बवाल मच गया है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि बच्चे के साथ पुलिस की कोई ज्यादती की तो सरकार की जड़े हिला दी जाएंगी।

इस मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सवाल किया है कि भाजपा सरकार और कितना गिरेगी? किसान के बेटे की गिरफ्तारी के बावजूद अन्नदाता झुकने वाला नहीं है।

चढूनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 11 वर्ष का एक नाबालिग बच्चा पुलिस हिरासत में वैन में बैठा नजर आ रहा है। यह बच्चा कह रहा है कि भले ही पुलिस जेल में ले जाए, उसे उसकी कोई परवाह नहीं है।

चढ़ूनी ने कहा कि यह वीडियो चंडीगढ़ का है। इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है कि किसान आंदोलन के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने अविजोत को शाबाशी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने बच्चे के साथ कोई ज्यादती की तो किसान सरकार की जड़े हिला कर रख देंगे।

चंडीगढ़ के सेक्टर-48 में आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों ने जमकर हंगामा किया था। किसानों ने नगर निगम के मेयर रविकांत शर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के काफिले पर हमला बोल कर उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे। 

पुलिस के साथ प्रदर्शनकारी किसानों की झड़प हुई और कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया गया। इसी दौरान अविजोत भी चंडीगढ़ पुलिस वैन में बैठा दिखाई दे रहा है।

पुलिस का बच्चे की गिरफ्तारी से इनकार

इस पूरे मामले पर पुलिस ने भी सफाई दी है। पुलिस ने अविजोत सिंह की गिरफ्तारी से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि अविजोत खुद ही पुलिस की वैन में आकर बैठ गया था। बाद में पुलिस ने उसे वैन से नीचे उतार दिया था। बच्चे की गिरफ्तारी की बात बिल्कुल भी सच नहीं है।

टॅग्स :किसान आंदोलनचंडीगढ़Chandigarh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

ज़रा हटकेसंघर्ष से सेवा तक?, जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण...

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम