लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: हजारों किसानों के साथ फिर से बीकेयू (लोकशक्ति) ने शुरु किया प्रदर्शन, यूपी गेट पर भीड़ बढ़ी

By अनुराग आनंद | Updated: January 30, 2021 07:14 IST

गाजियाबाद में राकेश टिकैत की अपील के बाद जमा हुए किसानों की भारी संख्या को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने विरोध स्थल का आधी रात के बाद दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की ।

Open in App
ठळक मुद्देगाजीपुर में राकेश टिकैत के नेतृत्व में बीकेयू सदस्य पिछले साल 28 नवंबर से धरना पर हैं।गाजियाबाद प्रशासन ने यूपी गेट प्रदर्शन स्थल खाली करने का फिर से अल्टीमेटम दिया है।

गाजियाबाद: गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन को लेकर हुए घटनाक्रमों को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने नोएडा में अपना विरोध वापस लेने की घोषणा करने के एक दिन बाद शुक्रवार को फिर से विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बीकेयू (लोक शक्ति) प्रमुख ठाकुर श्योराज सिंह भाटी ने नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर डेरा डाले समर्थकों से आह्वान किया कि वे अब गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचें, जहां बीकेयू सदस्य धरना दे रहे हैं। एक वीडियो संदेश में सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीकेयू (लोक शक्ति) समर्थकों से मुजफ्फरनगर में बुलाई गई किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील भी की थी।

दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे पर फिर से एकत्र होने लगे किसान, बढ़ी भीड़-

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के समर्थक शुक्रवार को दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे पर फिर से एकत्र होने लगे और वहां किसानों की भीड़ बढ़ने लगी है । हालांकि, गाजियाबाद प्रशासन ने यूपी गेट प्रदर्शन स्थल खाली करने का अल्टीमेटम दिया है जहां बड़ी तादाद में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

बीकेयू के आह्वान पर मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुराबादाबाद एवं बुलंदशहर जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से और अधिक किसान इस आंदोलन में शामिल होने के लिये यूपी गेट पहुंचे। गाजीपुर में यूपी गेट पर एक समय टकराव की स्थिति बन गयी थी जब बृहस्पतिवार की शाम विरोध स्थल पर लगातार बिजली कटौती देखी गई।

राकेश टिकैत के नेतृत्व में बीकेयू सदस्य पिछले साल 28 नवंबर से धरना पर हैं

वहां राकेश टिकैत के नेतृत्व में बीकेयू सदस्य पिछले साल 28 नवंबर से धरना पर हैं। गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने विरोध स्थल का आधी रात के बाद दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की । मौके पर सुरक्षा बल तैनात हैं।

पुलिस उपाधीक्षक (इंदिरापुरम) अंशु जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुरक्षा बलों के करीब तीन हजार जवानों को तैनात किया गया है । इसमें राज्य सशस्त्र बल के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स एवं सिविल पुलिस के जवान शामिल हैं।

इन जवानों को गाजीपुर के आस पास तैनात किया गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आरएलडी नेता जयंत चौधरी एवं भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने टिकैत से मुलाकात की । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं बसपा प्रमुख मायावती ने भी किसान आंदोलन को अपनी पार्टी का समर्थन दिया है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :किसान आंदोलनगाज़ियाबादराकेश टिकैत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

भारतगाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति?, 13 साल से जिंदा लाश?, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?