लाइव न्यूज़ :

संजय राउत के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची किरीट सोमैया की पत्नी, राउत ने भी ईडी के हवाले से सोमैया के एनजीओ पर लगाया करोड़ों का चंदा लेने का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 9, 2022 17:19 IST

भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की पत्नी ने शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ आरोप लगाया है कि वो मीडिया में उनके पति के खिलाफ अनर्गल बयान दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैसोमैया की पत्नी का आरोप है कि राउत मीडिया में उनके और परिवार के खिलाफ अनर्गल बयान दे रहे हैंमेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ मुलुंड ईस्ट के नवघर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है

मुंबई: आईएनएस विक्रांत धोखाधड़ी मामले में फंसे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट सोमैया ने मुंबई में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

किरीट सोमैया की पत्नी ने राउत के खिलाफ आरोप लगाया है कि वो मीडिया में उनके पति के खिलाफ अनर्गल बयान दे रहे हैं। सोमैया की पत्नी डॉक्टर मेधा अपनी शिकायत लेकर मुलुंड ईस्ट के नवघर पुलिस स्टेशन पहुंची, जिसमें उन्होंने शिवसेना प्रवक्ता राउत द्वारा उनके और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक बयानों का हवाला दिया है।

उनकी शिकायत में कहा गया है, "मैं शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता और मराठी समाचार पत्र "सामना" के कार्यकारी संपादक संजय राउत पर आरोप लगा रही हूं कि उन्होंने 16 अप्रैल 2022 के आसपास और उसके बाद मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ अनुचित बयान दिए हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचे और उनके द्वेषपूर्ण बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हो रहे हैं।"

इसके अलावा डॉक्टर मेधा ने अपनी शिकायत में आगे कहा है कि आरोपी संजय राउत के दिये बयान से सिद्ध होता है कि वो बा-इरादतन बिना किसी सबूत के उसका और उनके परिवार का चरित्र हनन करते उन्हें डराना, धमकाना चाहते हैं।

मालूम हो कि शिवसेना नेता संजय राउत ने  सोमैया की पत्नी डॉक्टर मेधा सोमैया और युवा प्रतिष्ठान पर आरोप लगाया ता कि वो 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले में शामिल हैं। संजय राउत की शिकायत की शिकायत पर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की जांच भी कर रही है।

डॉ मेधा ने राउत द्वारा लगाये गये कथित शौचालय घोटाले का हवाला देते हुए कहा कि राउत द्वारा दिए गए बयानों को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे उन्हें व्यक्तिगत आघात पहुंचा है और इस कारण समाज में उनकी गरिमा धूमिल हुई है। डॉ मेधा ने मामले में नवघर पुलिस स्टेशन के एसएचओ से संजय राउत के खिलाफ आईपीसी की धारा 503, 506 और 509 के तहत केस दर्ज करने की अपील की है।

जानकारी के मुताबिक इस शिकायत से पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने किरीट सोमैया पर बड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया था कि सोमैया द्वारा संचालित एक एनजीओ को कई कंपनियों से करोड़ों रुपये का दान मिला और इस बात का खुलासा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही जांच में हुआ है। इसके साथ ही संजय राउत ने सोमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि वह  जल्द ही एनजीओ मामले में अपनी ओर से शिकायत दर्ज कराएंगे।

टॅग्स :संजय राउतKirit Somaiyaशिव सेनामुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?