लाइव न्यूज़ :

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह नहीं ले सके सांसद की शपथ, जानिए कारण, पंजाब के 13 में से 12 सांसद शामिल हुए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 26, 2024 18:34 IST

18वीं लोकसभा के लिए चुने गए पंजाब के कुल 13 सांसदों में से 12 ने संसद में शपथ ले ली है। लेकिन जेल में बंद खालिस्तान समर्थक उपदेशक और खडूर साहिब से नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह शपथ नहीं ले सके।

Open in App
ठळक मुद्देखालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह नहीं ले सके सांसद की शपथपंजाब सरकार ने अमृतपाल की अस्थायी रिहाई के आवेदन पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लियामृतपाल फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में बंद हैं

नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए पंजाब के कुल  13 सांसदों में से 12 ने संसद में शपथ ले ली है। लेकिन जेल में बंद खालिस्तान समर्थक उपदेशक और खडूर साहिब से नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह शपथ नहीं ले सके। दरअसल पंजाब सरकार ने अमृतपाल की अस्थायी रिहाई के आवेदन पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। अमृतपाल फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में बंद हैं। 

पंजाब के जिन सांसदों ने शपथ ली है उनमें आप के तीन नवनिर्वाचित सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर (संगरूर), मालविंदर सिंह कांग (आनंदपुर साहिब) और डॉ. राजकुमार चब्बेवाल (होशियारपुर) शामिल हैं। इसके अलावा सात कांग्रेस नेताओं चरणजीत सिंह चन्नी (जालंधर), सुखजिंदर सिंह रंधावा (गुरदासपुर), अमरिंदर सिंह राजा वारिंग (लुधियाना), गुरजीत सिंह औजला (अमृतसर), डॉ अमर सिंह (फतेहगढ़ साहिब), शेर सिंह घुबाया (फ़िरोज़पुर), और डॉ. धर्मवीरा गांधी (पटियाला) शामिल हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की एकमात्र सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल (बठिंडा) के अलावा फरीदकोट से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने भी शपथ ली।

इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद वारिंग ने कहा कि यह संसद में पंजाब और पंजाबियत की आवाज बनने का समय है।  उन्होंने कहा कि पंजाब के मुद्दे अब संसद के हॉल में गूंजेंगे। पंजाब के सभी कांग्रेस सांसद यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे राज्य की आवाज जोर से और स्पष्ट रूप से सुनी जाए।

इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। सीएम मान ने कहा कि आप के तीनों सांसद संसद में पंजाब के अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे और राज्य के आम लोगों के मुद्दों को संसद में रखेंगे।  उन्होंने कहा कि हमारे सांसद संसद में पंजाब के लंबित फंड का मुद्दा भी उठाएंगे और केंद्र सरकार पर इसे जल्द से जल्द जारी करने के लिए दबाव डालेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के ग्रामीण विकास निधि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और अन्य योजनाओं का लगभग 10,000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के पास लंबित है, जो कई वर्षों से जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि पंजाब सरकार ने नवनिर्वाचित सांसद और जेल में बंद खालिस्तान समर्थक उपदेशक अमृतपाल सिंह की हिरासत को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत एक साल के लिए 22 अप्रैल, 2025 तक बढ़ा दिया है। अमृतपाल पर "विध्वंसक और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहलोकसभा संसद बिलपंजाबभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?