लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का ऑपरेशन जारी, अब तक 78 लोग हिरासत में

By रुस्तम राणा | Updated: March 18, 2023 21:58 IST

पुलिस ने अपने बयान में कहा, पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के तत्वों के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को हिरासत में लिया गया है

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की हैपुलिस की सहायता के लिए अर्धसैनिक बलों को भी अलर्ट पर रखा गया हैकेंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब सरकार के साथ लगातार संपर्क में है-सूत्र

चंडीगढ़: खालिस्तानी समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। एएनआई के हवाले से पंजाब पुलिस ने इस पर जानकारी देते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। पुलिस ने उसके परिवार को उसे सरेंडर करने के लिए बोला है। 

पुलिस ने अपने बयान में कहा, पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के तत्वों के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है। 

साथ ही पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस की सहायता के लिए अर्धसैनिक बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है और केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। मोगा से भी अमृतपाल के 6 सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस का यह ऑपरेशन शनिवार की तड़के शुरू हो गया था। पुलिस ने अमृतपाल के गांव की घेराबंदी की। 

गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले ्पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसके बाद गृहमंत्रालय ने पंजाब में सीआरपीएफ और रेपिड एक्शन फोर्स भी भेजी थी। चरमपंथी सिख नेता और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पिछले कुछ हफ्तों से पंजाब में सक्रिय हो गया था। पिछले महीने उसके समर्थक अमृतपाल के एक सहयोगी की रिहाई की मांग को लेकर अमृतसर के बाहरी इलाके में अजनाला पुलिस थाने में पुलिस से भिड़ गए थे।

 

टॅग्स :Amritpal SinghPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

क्राइम अलर्टPunjab: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 4 गिरफ्तार; 7 पिस्तौल बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत